फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Changes in excise policy, license fee reduced to 11 percent

Sirsa News: आबकारी नीति में बदलाव, लाइसेंस की फीस घटाकर की गई 11 प्रतिशत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 24 May 2025 11:23 PM IST
विज्ञापन
Changes in excise policy, license fee reduced to 11 percent
सिरसा। आबकारी एवं कराधान विभाग की ओर से आबकारी नीति साल 2025-27 के लिए महत्वपूर्ण संशोधन किए हैं। उप आबकारी एवं कराधान आयुक्त (आबकारी) कंवल नैन ने बताया कि संशोधित नीति के तहत अब आरंभिक सुरक्षा राशि को तीन प्रतिशत से घटाकर दो प्रतिशत कर दिया गया है।
विज्ञापन


यह वह राशि है जो बोली के दिन जमा करनी होती है। इससे बोलीदाताओं को प्रारंभिक निवेश में राहत मिलेगी। इसके अलावा लाइसेंस शुल्क की कुल सुरक्षा राशि को भी 15 प्रतिशत से घटाकर 11 प्रतिशत कर दिया गया है।
विज्ञापन




कंवल नैन ने बताया कि कोटा उठाने की प्रक्रिया को भी सरल बनाया गया है। अब बोली राशि का केवल पांच प्रतिशत सुरक्षा राशि जमा करके कोटा उठाया जा सकेगा, जबकि पहले यह सात प्रतिशत थी। पूर्ण कोटा उठाने के लिए अब 11 प्रतिशत सुरक्षा राशि जमा करनी होगी। उन्होंने बताया कि नई नीति के तहत लाइसेंस शुल्क का 91 प्रतिशत मासिक किस्तों में जमा करने की सुविधा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शेष नौ प्रतिशत राशि पॉलिसी वर्ष के अंतिम दो महीनों में समायोजित की जाएगी। जिले के लिए ई-टेंडरिंग तिथियों में भी बदलाव किया गया है। नई ई-टेंडरिंग प्रक्रिया 26 मई को सुबह 9 बजे से शुरू होगी और अंतिम तिथि 27 मई को सायं चार बजे तक जमा की जा सकेगी और उसी दिन सायं पांच बजे निविदाएं खोली जाएंगी।


उन्होंने बताया कि जिले में शराब ठेकों की आबकारी व्यवस्था, विस्तृत प्रक्रिया और ई-निविदा से संबंधित सार्वजनिक सूचनाएं वेबसाइट www.haryanatax.gov.in पर उपलब्ध हैं। अधिक जानकारी के लिए उप आबकारी एवं कराधान आयुक्त (आबकारी), सिरसा के कार्यालय से संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed