फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Changed debit card as a bank officer, took out Rs 68 thousand

बैंक अधिकारी बन बदल लिया डेबिट कार्ड, 68 हजार रुपये निकाले

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 02 Apr 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Changed debit card as a bank officer, took out Rs 68 thousand
सिरसा। सांगवान चौक के निकट एटीएम से पैसे निकलवाने गई महिला को वहां खड़े व्यक्ति ने बैंक अधिकारी बताकर चपत लगा दी। व्यक्ति ने महिला का एटीएम बदलकर 68,500 रुपये निकाल लिए, जिसका महिला को मोबाइल पर मैसेज आने के बाद पता चला।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में गांव चाहरवाला निवासी महिला लक्ष्मी ने बताया कि 30 मार्च की दोपहर को वह सांगवान चौक के निकट एक्सिस बैंक के एटीएम से पैसे निकलवाने के लिए गई थी। इसी दौरान वहां खड़े व्यक्ति ने कहा कि वह बैंक अधिकारी है और उससे डेबिट कार्ड लेकर एटीएम से रुपये निकालकर दे दिए। आरोप है कि उक्त से इस दौरान उसका कार्ड बदल लिया और उसे कोई और कार्ड दे दिया। घर जाने के बाद महिला को मोबाइल फोन पर रुपये निकाले जाने के मैसेज मिले। उक्त व्यक्ति ने पहली ट्रांजेक्शन 9500, दूसरी भी 9500 रुपये, तीसरी 1000, इसके बाद रिलायंस रिटेल स्टोर सिरसा से कार्ड स्वाइप करके तीन बार में राशि निकाली। इसके बाद फैशन कैंप से 9963, 7060 रुपये व 10000 रुपये कार्ड से स्वाइप कर शॉपिंग की गई। इस तरह आरोपी ने खाते से कुल 68,573 रुपये निकाल लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed