फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Change of route of buses to improve traffic shadow crisis on business of 10 thousand shopkeepers

ट्रैफिक सुधारने के लिए बसों का रूट बदलने से 10 हजार दुकानदारों के व्यवसाय पर छाया संकट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 18 Dec 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
Change of route of buses to improve traffic shadow crisis on business of 10 thousand shopkeepers
शहर से बसों को गुजारने की मांग को लेकर तहसीलदार को मांग पत्र सौंपते किसान नेता लखविंद्र सिंह ओलख। - फोटो : Sirsa
सिरसा। शहर के बाजारों में यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए जिला प्रशासन ने बसों की एंट्री बंद कर उनका रूट डायवर्ट कर दिय। अब बसें बाहरी मार्गों से होकर बस स्टैंड पहुंच रही है। इसका सकारात्मक प्रभाव तो अभी कम नजर आया लेकिन विपरीत प्रभाव नजर आना शुरू हो गया है। बाजारों में खरीदारी करने आने वाले ग्रामीणों की संख्या कम हो गई है। जिससे 10 हजार से ज्यादा दुकानदारों के व्यवसाय पर संकट पैदा हो गया है। किसान नेताओं ने भी दोबारा बसें शुरू करने की मांग को लेकर शनिवार को तहसीलदार गुरदेव सिंह को डीसी के नाम ज्ञापन भेजा।
विज्ञापन

जाम की स्थिति को बदलने के लिए डीसी अनीश यादव और एसपी डॉ. अर्पित जैन ने मिलकर नई यातायात योजना बनाई है। इसके तहत कई फैसले लेकर व्यापक बदलाव किए गए हैं। इनमें एक फैसला ये है कि रानियां, ऐलनाबाद, डबवाली, चोपटा, भादरा की ओर से आने और जाने वाली बसों का रूट डायवर्ट किया गया है। रानियां-ऐलनाबाद की ओर से आने वाली बसें पहले आईटीआई चौक से होते हुए वाल्मीकि चौक, शिव चौक, जगदेव चौक, सांगवान चौक से होते हुए लालबत्ती चौक और फिर आंबेडकर चौक होते हुए बस स्टैंड पहुंचती थी। इसी प्रकार डबवाली की ओर से आने वाली बसें भी अरोड़वंश चौक, सांगवान चौक से होकर बस स्टैंड पर आती थी। भादरा की ओर से आने वाली बसें बेगू रोड, परशुराम चौक से होते हुए आंबेडकर चौक से होकर बस स्टैंड पर पहुंचती। लेकिन अब इन बसों का रूट बदल दिया है। सभी मार्गों से बसें बाहरी मार्गों से होकर बस स्टैंड आएंगी।
विज्ञापन

जानिये... नए बदलाव से ऐसे हो रहा दुकानदारों को नुकसान
ग्रामीण शहर में आते और जाते समय जाट धर्मशाला रोड, बेगू रोड, परशुराम चौक, डबवाली रोड, सांगवान चौक से लेकर वाल्मीकि चौक तक के सरकुलर रोड की दुकानों से खरीददारी करते थे। इन सभी रोड पर 10 हजार से ज्यादा दुकानें हैं। सरकुलर रोड के दुकानदार राजेश कुमार, मोहन लाल, कश्मीरी लाल ने बताया कि अभी तक जाट धर्मशाला के बाहर, सांगवान चौक, आंबेडकर चौक, शिव चौक, लालबत्ती चौक पर बसें अस्थायी तौर पर रुकती थी और यात्री यहां उतरते-चढ़ते थे। लेकिन अब बसें नहीं आने से ये अड्डे खत्म हो जाएंगे। इससे आसपास के दुकानदारों का धंधा ठप हो जाएगा। जाट धर्मशाला के आसपास के दुकानदारों राजू, विक्की, शंटी ने बताया कि बसों का ठहराव ना होने से यहां कोई ग्रामीण नहीं आएगा जिससे उन्हें आर्थिक नुकसान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों ने भेजा डीसी को ज्ञापन, आंदोलन की दी चेतावनी
बसों को लेकर बदले गए रूट के विरोध में भारतीय किसान एकता ने शनिवार को डीसी के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। भारतीय किसान एकता के प्रदेशाध्यक्ष लखविंद्र सिंह की अगुवाई में किसान लघु सचिवालय में एकत्रित हुए। ज्ञापन के जरिए लखविंद्र सिंह ने तहसीलदार सिरसा को बताया कि टाउन पार्क के पास बस स्टैंड के पास जो बस आती है, वह पूरा शहर कवर करती है। नए फैसले से परेेशानी बढ़ी है। उन्होंने मांग की कि पुराने बस स्टैंड क्षेत्र से बसों की आवाजाही शुरू की जाए। लखविंद्र सिंह ने बताया कि एक बस में 50 सवारियां आती है, जबकि 20 बसों में एक हजार। एक हजार सवारियों को बस वाले स्थान पर ले जाने में कितने ऑटो लगेंगे, इसका अंदाजा लगाना भी कठिन है। लखविंद्र सिंह ने बताया कि सोमवार तक प्रशासन ने अगर इस दिशा में कोई हल नहीं निकाला, तो संघर्ष का रास्ता अपनाना होगा। इस मौके पर प्रदेश सचिव गुरमीत सिंह नकौडा, अंग्रेज सिंह कोटली, विपिन दड़बा, अनिल ढिल्लो, बिंदा खालो, पंकज कक्कड़, सुनील कुमार, गोपाल बांसल, पंकज सिंगला, संदीप मुंजाल आदि मौजूद रहे।
ये हो सकता है समाधान
- बाजारों में बसों का संचालन एक दम बंद ना किया जाए, बल्कि ठहराव को नियंत्रित किया जाए।
- सांगवान चौक पर गलत तरीके से रुकने वाली बसों के चालान किए जाएं, ताकि जाम की स्थिति ना हो।
- कई बार चालक रोड के बीच में ही बस रोक देते हैं, इससे जाम लगता है, इस व्यवस्था को बदला जाए।
- डबवाली रोड पर अस्पतालों के बाहर प्रशासन पार्किंग की व्यवस्था को सही करवाए, ताकि सड़क चौड़ी हो।
- बसों के ठहराव के लिए स्टॉपेज निर्धारित किए जाएं।
- यातायात पुलिस को निर्देश दिए जाए कि वे बसों का संचालन सुनिश्चित करें और निर्देश दें, ताकि जाम ना लगे।
ये है प्रशासन का प्लान, जिससे हुुआ नुकसान
- डबवाली और कालांवाली रूट: डबवाली जाने वाली बसें बस स्टैंड से हिसार रोड के महाराणा प्रताप चौक से होते हुए सदर थाना के समक्ष से बरनाला रोड होते हुए बाईपास रोड से डबवाली रोड तक पहुंचेंगी।

- नोहर भादरा: नोहर भादरा रूट की बसें शहर के हिसार रोड से कंगनपुर रोड से होते हुए सतनाम चौक तक पहुंचेंगी।
- ऐलनाबाद, रानियां: ऐलनाबाद और रानियां की तरफ जाने वाली बसें हिसार रोड के महाराणा प्रताप चौक से होते हुए सदर थाना के समक्ष से बाबा भूमण शाह चौक से डबवाली रोड से बाइपास की तरफ रानियां रोड की तरफ जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed