फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Change is necessary to get rid of the government of lies and loot: Abhay

झूठ और लूट की सरकार से छुटकारा पाने के लिए परिवर्तन जरूरी : अभय

Mon, 12 Jun 2023 11:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Mon, 12 Jun 2023 11:27 PM IST
विज्ञापन
Change is necessary to get rid of the government of lies and loot: Abhay
गांव में विधायक अभय सिंह चौटाला का स्वागत करते हुए ग्रामीण।  संवाद
रानियां। इनेलो के प्रधान महासचिव अभय सिंह चौटाला की अगुवाई में परिवर्तन यात्रा रानियां विधानसभा क्षेत्र में प्रवेश कर गई है। गांव करीवाला व बणी में यात्रा का जोरदार स्वागत किया। अभय सिंह चौटाला ने बणी गांव में जनसभा को संबोधित किया।
विज्ञापन

अभय ने कहा कि हमारी लड़ाई विधायक तक सीमित न होकर मुख्यमंत्री की लड़ाई है। आज प्रदेश में बदलाव की बयार बह रही है। प्रदेश में सबसे अधिक बेरोजगारी दर है और लाखों युवा बेरोजगार हैं। केंद्र सरकार ने नए-नए कानून थोपकर बाजार को चौपट कर दिया है। आज व्यापारी वर्ग मंदे की मार झेल रहा है। पूरे प्रदेश में सड़कों की स्थिति खस्ताहाल हो गई है। किसान की आमदनी दोगुनी करने के बजाय इस सरकार ने किसान की कमर तोड़ने का काम किया है। उन्होंने कहा कि कड़वी सच्चाई ये है कि पहले 10 साल कांग्रेस और अब साढे आठ साल भाजपा के राज ने हरियाणा को हर लिहाज से उजाड़ दिया है। उन्होंने कहा कि हरियाणा में उनके द्वारा शुरू की गई पदयात्रा के अपने मायने हैं, क्योंकि इस पदयात्रा का मुख्य मकसद प्रदेश में चल रही झूठों और लुटेरों की सरकारों से छुटकारा पाना है। उन्होंने कहा कि इस बार रानियां ने भूल की और उसका यहां के लोग खमियाजा भी भुगत रहे हैं। अपने संबोधन के दौरान अभय चौटाला ने घोषणा करते हुए कहा कि यहां चौधरी देवीलाल ट्रस्ट की मार्फत एक कॉलेज बनाया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed