फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Chandigarh Airport is renamed the Congress performance

चंडीगढ़ एयरपोर्ट का नाम बदले जाने पर कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

Sat, 26 Dec 2015 01:10 AM IST
अमर उजाला सिरसा/ब्यूरो
अमर उजाला सिरसा/ब्यूरो Updated Sat, 26 Dec 2015 01:10 AM IST
विज्ञापन
Chandigarh Airport is renamed the Congress performance

चंडीगढ़ एयरपोर्ट का नाम शहीद-ए-आजम भगत सिंह से बदलकर आरएसएस कार्यकर्ता और भाजपा नेता स्व. डॉ. मंगलसेन के नाम पर रखने के विरोध में शुक्रवार सुबह जिला कांग्रेस कमेटी सिरसा के नेतृत्व में प्रदर्शन किया गया।

विज्ञापन


कार्यकर्ताओं ने शहीद भगत सिंह चौक पर कैंडल जलाकर  सरकार को सचेत किया कि वह शहीदों का अपमान न करें, अन्यथा कांग्रेस को संघर्ष का रास्ता अपनाना पड़ेगा।
विज्ञापन


जिलेभर से आए कांग्रेस कार्यकर्ता शुक्रवार सुबह कांग्रेस भवन में एकत्रित हुए और मुख्य बाजारों से होते हुए शहीद-ए-आजम भगत सिंह चौक पर पहुंचकर भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए एयरपोर्ट का नाम न बदले जाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदर्शनकारियों ने शहीद भगत सिंह चौक पर कैंडल जलाकर सरकार को सचेत किया कि वह शहीदों का अपमान न करें, अन्यथा कांग्रेस को संघर्ष का रास्ता अपनाना पड़ेगा।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रांतीय महासचिव नवीन केडिया ने कहा कि शहीद-ए-आजम भगत सिंह ने देश को आजाद करवाने के लिए खुद का बलिदान दे दिया, ऐसे शहीदों को सम्मान देने की बजाए भाजपा सरकार उनका मजाक उड़ा रही है।

शहीद भगत सिंह के साथ देशवासियों की भावनाएं जुड़ी हुई है और किसी को इन भावनाओं से खिलवाड़ करने का कोई अधिकार नहीं है।

अगर भाजपा ने अपना यह रवैया न बदला तो कांग्रेस का आंदोलन उग्र रूप ले लेगा। शहीद देश की धरोहर है और देश की धरोहर से भाजपा यदि कोई भी छेड़छाड़ करेगी तो कांग्रेस बर्दाश्त नहीं करेगी।

केडिया ने कहा कि भाजपा जनता का ध्यान अपनी नाकामियों से हटाने के लिए इस प्रकार के औछे हथकंडे अपना रही है।

जिस महान शख्सियत ने देश की आजादी के लिए खुद को कुर्बान कर दिया, भाजपा आरएसएस के एक कार्यकर्ता एवं भाजपा नेता स्व. डॉ. मंगलसेन की उससे तुलना कर रही है, जो गलत है।

प्रदेश सचिव शीशपाल केहरवाला ने कहा कि लोगों की भावनाओं से खिलवाड़ करने की बजाए भाजपा को शहीदों का सम्मान करना चाहिए।

अगर भाजपा अपने किसी कार्यकर्ता के नाम पर कुछ करना चाहती है तो वह नई योजनाओं को लागू करें, नए निर्माण करवाकर उनका नाम स्व. डॉ. मंगलसेन के नाम पर रखें।


शहीद-ए-आजम भगत सिंह की तुलना एक कार्यकर्ता के साथ कर लोगों की भावनाओं के साथ खिलवाड़ न करे। महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष उर्मिल भारद्वाज ने सरकार को चेताया कि अगर सरकार ने अपने निर्णय को वापस न लिया तो महिला कांग्रेस अपने स्तर पर इसके खिलाफ आंदोलन करेगी और भाजपा की गलत सोच को लोगों पर थोपने नहीं देगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed