फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Chainwala Punjab team becomes winner of volleyball tournament

Sirsa News: वॉलीबाल टूर्नामेंट चैनेवाला पंजाब की टीम बनी विजेता

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 22 Feb 2024 12:15 AM IST
विज्ञापन
Chainwala Punjab team becomes winner of volleyball tournament
सिरसा। जसविंद्र सिंह की याद में गांव मट्टदादू में चल रहे खेलों में वालीबॉल के फाइनल मैच पंजाब की दो टीमों चैनेवाला और कंदुखेड़ा के बीच खेला गया। जिसमें चैनेवाला की टीम विजेता बनी। वहीं अंडर-14 आयु वर्ग की कबड्डी में मटदादू ए टीम ने मटदादू बी टीम को पराजित किया।
विज्ञापन

इसी प्रकार अंडर-17 आयु वर्ग में भुर्टवाला ने गांव गंगा को पराजित कर पहला स्थान अर्जित किया। अंडर-19 आयु वर्ग में मटदादू ने गांव गंगा को पराजित कर पहला स्थान हासिल किया। ग्राम पंचायत मट्टदादू, बीबी साहिब कौर एवं युवा स्पोटर्स क्लब के संयुक्त तत्वावधान में जारी खेल मेले में जेजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला ने शिरकत की। पाटी के जिलाध्यक्ष रणदीप सिंह व पूर्व सरपंच बलकरण सिंह, पूर्व सरपंच पृथ्वी सिंह, जरनैल सिंह कड़वासरा आदि ने उनका स्वागत किया। विजेता व उपविजेता टीमों को नकद धनराशि व ट्रॉफी प्रदान की गई।
विज्ञापन

डॉ. अजय सिंह चौटाला ने ग्राम पंचायत को खेल मेले के आयोजन के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि पार्टी पूरी ताकत से जिले में नशे की बुराई को जड़ से समाप्त करने के उद्देश्य से खेलों को बढ़ावा दे रही है। युवाओं को खेलों के प्रति प्रेरित करने की पार्टी की मुहिम जारी रहेगी। इस अवसर पर उनके साथ जिलाध्यक्ष अशोक वर्मा, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक सर्वजीत मसीतां, जिला प्रेस प्रवक्ता अमर सिंह ज्याणी व नरेंद्र बराड़ आदि पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

खिलाडिय़ों का किया मनोरंजन
प्रतियोगिता के दौरान चर्चित कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों से खिलाड़ियों व ग्रामीणों का भरपूर मनोरंजन किया। खिलाड़ियों का मनोरंजन करने वालों में रणजीत मणी, मैंदी कालरा, रमनदीप मंगा, दर्शनजीत, टीना दिलबर, लक्खा थिराज, कॉमेडियन चाची लुतरो आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed