फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   chain snatched from a woman

महिला सरपंच के गले से चेन छीनी, पेट्रोल पंप से तेल भरवाकर भागे

Thu, 23 Apr 2020 11:00 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 23 Apr 2020 11:00 PM IST
विज्ञापन
chain snatched from a woman
बप्पां गांव की महिला सरपंच बिमला से कार सवार युवकों ने चेन स्नैचिंग की। स्नैचर इसके बाद पनिहारी की ओर फरार हो गए। गांव पनिहारी में स्नैचर्स ने एचपी पेट्रोल पंप से एक हजार रुपये का तेल डलवाया और बिना पैसे दिए भाग गए। दो वारदातों के बाद सिरसा सदर, बडागुढा और रोड़ी पुलिस आरोपियों की धरपकड़ में जुटी गई।
विज्ञापन

जानकारी अनुसार बप्पां गांव की सरपंच बिमला अपने बेटी नम्रता के साथ शाम को गांव से शहर जा रही थीं। उनकी बेटी नम्रता बीडीएस डॉक्टर है। शाम को जैसे ही वे गांव से निकले तो एक लाल रंग की गाड़ी उनका पीछा करने लग गई। जैसे ही सरपंच स्कूटी नेजाडेला गांव के पास पहुंची तो सुनसान जगह देखकर गाड़ी सवार व्यक्तियों ने स्कूटी के आगे गाड़ी लगा दी। कार से निकल कर एक व्यक्ति ने महिला सरपंच के गले से सोने की चेन छीन ली। इसके बाद स्नैचर्स कार से पनिहारी गांव की ओर निकल गए। पनिहारी गांव के पास स्नैचर्स ने पेट्रोल पंप से गाड़ी में एक हजार रुपये का तेल डलवाया, बिना पैसे दिए ही लेकर फरार हो गए। यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। घटना के पश्चात क्षेत्र की पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई। सूत्रों अनुसार भीमां गांव के पास पुलिस ने कार को बरामद कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed