{"_id":"688517d4c0881b1470078edb","slug":"cet-identical-twin-brothers-and-sisters-surprise-officials-at-the-exam-center-sirsa-news-c-128-1-sir1004-141497-2025-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीईटी : हमशक्ल जुड़वां भाइयों व बहनों ने परीक्षा केंद्र पर अधिकारियों को चौंकाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीईटी : हमशक्ल जुड़वां भाइयों व बहनों ने परीक्षा केंद्र पर अधिकारियों को चौंकाया
Sat, 26 Jul 2025 11:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Sat, 26 Jul 2025 11:30 PM IST
विज्ञापन
सिरसा। जिला में शनिवार को सीईटी के दौरान पुलिस ने 21 परीक्षार्थियों को डिटेन किया। उक्त सभी को पूछताछ के लिए पुलिस लाइन में ले जाया गया। उक्त परीक्षार्थियों पर परीक्षा केंद्र अधिकारियों ने शक जताया था। पुलिस लाइन में इनसें गहनता से पूछताछ व दस्तावेजों की जांच की गई। इन परीक्षार्थियों दो हमशक्ल भाई व बहनें शामिल रहीं। उक्त सभी फतेहाबाद जिला के रहने वाले हैं।
जानकारी के मुताबिक बरनाला रोड स्थित महिला कॉलेज में सुबह के सत्र में दो हमशक्ल युवक परीक्षा केंद्र पहुंच गए। जब केंद्र अधीक्षक ने उनकी फोटो को स्कैन किया तो 2 रोल नंबर पर एक जैसी फोटो नजर आई। अधीक्षक ने पूछताछ की तो पता चला कि दोनों जुड़वां भाई हैं और एक का पेपर आज और दूसरे का रविवार को है। बायोमेट्रिक हाजिरी के बाद परीक्षा केंद्र अधिकारियों ने एक को पेपर देने दिया। पेपर खत्म होने पर अधिकारियों ने दोनों से पूछताछ शुरू कर दी। सिविल लाइन थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। इसके बाद दोनों को सिविल लाइन थाना ले जाया गया।
पूछताछ में दोनों हमशक्ल युवकों की पहचान फतेहाबाद निवासी कृष्ण कुमार व गोपी के रूप में हुई। पूछताछ में पता चला कि दोनों जुड़वां भाई हैं और दोनों ने ही सीईटी के परीक्षार्थी हैं। कृष्ण का पेपर शनिवार को था और गोपी का रविवार को है। सिविल लाइन थाना प्रभारी राधे श्याम ने बताया कि पूछताछ करने के बाद दोनों को छोड़ दिया गया। जिसका पेपर रविवार को है,उसके हाथ की उंगली पर स्याही लगाई गई है।
विज्ञापन
वहीं, मॉडल संस्कृति स्कूल अनाज मंडी में भी इसी प्रकार जुड़वां हमशक्ल बहनों का मामला सामने आया। जांच में पता चला कि एक का पेपर आज और दूसरी का रविवार को सुबह के सत्र में है। कई केंद्रों में दस्तावेज पर फोटो के मिलान के दौरान परीक्षार्थी का चेहरा अलग मिला। पेपर समाप्त होने के बाद उनको पूछताछ के लिए पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस ने गहन पूछताछ व वेरिफिकेशन के बाद सभी को छोड़ दिया।