Hindi News
›
Haryana
›
Sirsa News
›
Central team raided Ayurvedic medicine, found drugs used in intoxication
{"_id":"6202b8c76815b565de1af1be","slug":"central-team-raided-ayurvedic-medicine-found-drugs-used-in-intoxication-sirsa-news-hsr623824754","type":"story","status":"publish","title_hn":"आयुर्वेदिक मेडिकल पर केंद्रीय टीम ने मारा छापा, नशा करने में प्रयुक्त होने वाली दवाइयां मिलीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आयुर्वेदिक मेडिकल पर केंद्रीय टीम ने मारा छापा, नशा करने में प्रयुक्त होने वाली दवाइयां मिलीं
जनता भवन रोड स्थित मेडिकल स्टोर पर लगा ताला।
- फोटो : Sirsa
Link Copied
सिरसा। जनता भवन रोड स्थित आयुर्वेदिक मेडिकल पर जांच के लिए केंद्रीय औषधि मंत्रालय की टीम ने छापा मार जांच की। जांच के दौरान टीम के हाथ नशा करने में उपयोग होने वाली दवाइयां भी लगी है। जिसके बाद टीम के अधिकारी मेडिकल संचालक को पूछताछ के लिए साथ लेकर दिल्ली पहुुंची। हालांकि अभी मेडिकल स्टोर पर दो ताले लगे हैं।
विज्ञापन
बीते दिन जनता भवन रोड पर युवक साहित्य सदन के नजदीक स्थित आयुर्वेदिक मेडिकल पर जांच करने के लिए टीम पहुंची। टीम ने मेडिकल का रिकॉर्ड जांचा और वहां मौजूद दवाइयों के बारे में जानकारी ली। बताया गया है कि यह टीम केंद्रीय औषधि मंत्रालय की नारकोटिक्स सेल की टीम है। देर रात तक यह कार्रवाई जारी रही। टीम के अधिकारी पत्रकारों के सामने आने से बचते रहे। सूत्रों के अनुसार टीम को काफी मात्रा में नशे में उपयोग होने वाली दवाईयां बरामद की हैं। यह दवाईयां प्रतिबंधित बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि स्टोर संचालक रामदन को टीम अपने साथ ही ले गई है। दूसरे दिन भी मेडिकल स्टोर बंद रहा और दुकान के आसपास के लोगों को भी इसकी कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।