फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Celebrated festival by worshiping Holika, today will play Holi of colors

होलिका पूजन कर मनाया पर्व, आज खेलेंगे रंगों की होली

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 17 Mar 2022 08:33 PM IST
विज्ञापन
Celebrated festival by worshiping Holika, today will play Holi of colors
गीता भवन वाली गली में होलिका दहन से पहले पूजा करती महिलाएं। - फोटो : Sirsa
सिरसा। जिले भर में होली का त्योहार शुरू हो गया है। जहां एक ओर वीरवार को होलिका पूजन किया गया वहीं दूसरी ओर शुक्रवार को फाग यानी रंग-गुलाल के साथ त्योहार मनाया जाएगा दिन भर होलिका पूजन किया गया और शाम को होलिका दहन में भी श्रद्धालुओं ने भाग लिया। अब शुक्रवार होने वाले कार्यक्रमों को लेकर तैयारियां पूरी हो गई है। बाजारों में दिनभर रंगों, पिचकारियों की खरीददारी की गई। बाजार में खूब रौनक नजर आई। होली पर असामाजिक तत्वों पर नकेल कसने के लिए पुलिस ने भी तैयारी कर ली है। 500 से ज्यादा पुलिस कर्मचारी पूरे शहर में तैनात रहेंगे और 100 से ज्यादा पुलिस कर्मचारी ट्रैफिक व्यवस्था संभालेंगे।
विज्ञापन

वीरवार को शहर के चौक-चौराहों पर होलिका पूजन किया। इसके लिए सुबह से तैयारियां शुरू कर दी गई। शहर में भगत सिंह चौक, सुभाष चौक, भादरा बाजार, रोड़ी बाजार सहित अनेक स्थानों पर होली पूजन का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इन स्थानों पर शहर के लोगों ने पहुंचकर दिनभर होलिका पूजन किया। महिलाओं ने होलिका की पूजा कर मन्नत मांगी। गीत गाकर मंगल कामना की। शाम को होलिका दहन किया। सुबह से शाम तक महिलाएं होलिका पूजन के आती रहीं। दिनभर लोगों ने एक दूसरे को बधाई दी।
विज्ञापन

पुलिस रही अलर्ट, सुरक्षा व्यवस्था कड़ी
शहर के विभिन्न बाजारों में पूजन स्थल बनाए गए। महिलाओं को यहां बड़ी संख्या में आना था इसलिए प्रशासन और पुलिस भी अलर्ट मोड पर रही। पूजा स्थलों के आसपास पुलिस कर्मचारी तैनात रहे। बाजार में यातायात व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए पूजन स्थल के पास बड़े वाहनों को प्रवेश नहीं दिया गया। इसके अलावा पूजन स्थल के पास बैरिकेड लगाकर यातायात पुलिस के जवान तैनात किए गए। पूजा स्थल पर पुलिसकर्मी भी तैनात रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

होली पर सजे बाजार, जमकर हुई खरीदारी
होली पर्व को लेकर बाजारों सज गए हैं। वीरवार को दिन भर लोगों ने होली के लिए खरीदारी की। जगह-जगह रंगों की दुकानें दिखाई दी। इन दुकानों पर महिलाएं, पुरुष व बच्चे खरीदारी करते हुए दिखाई दिए। ज्यादातर लोगों ने हर्बल रंगों को पसंद किया। होली पर लोग हर्बल रंग, ऑर्गेनिक रंग, फ्रूट व ठंडे रंगों की मांग की। बच्चों को विभिन्न प्रकार की पिचकारियों की खरीददारी की, जिसमें राइफल पिचकारी, टैंक पिचकारी, एके-47 आदि पिचकारियों की मांग ज्यादा रही। वहीं बच्चों ने होली के रंगे-बिरंगे गुब्बारों को भी खूब पसंद किया। मिठाई की दुकानों पर भी भीड़ रही।
शाम को हुआ होलिका दहन
इस बार होलिका दहन का का शुभ मुहूर्त रात 8 बजकर 20 मिनट का रहा। इससे पूर्व महिलाओं ने होलिका पूजन किया। जिन स्थानों पर होलिका दहन किया गया, वहां पर लोगों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई। होलिका दहन के बाद बची हुई राख को पवित्र मानकर लोग इसे अपने साथ भी ले जाते हुए दिखे। होलिका की इस राख को पवित्र माना जाता है तथा इस राख से जीवन की कई तरह की समस्याएं दूर होने का तर्क भी दिया जाता है।

आज खेलेंगे होली, आपराधिक तत्वों पर रहेगी पुलिस की नजर
शुक्रवार को होली खेली जाएगी। कई बार होली की आड़ में असामाजिक तत्व भी हावी हो जाते हैं। कोई अप्रिय घटना न हो, इसके लिए पुलिस ने व्यापक प्रबंध किए हैं। शहर में शुक्रवार को 500 से ज्यादा कर्मचारी सुरक्षा व्यवस्था संभालेंगे। 100 से ज्यादा पुलिस कर्मचारी यातायात व्यवस्था देखेंगे। इसके लिए पहले ही एसपी डॉ. अर्पित जैन निर्देश जारी कर चुके हैं। यातायात थाना प्रभारी बहादुर सिंह भी लगातार बाजारों में गश्त कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी स्थिति में यातायात व्यवस्था प्रभावित नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed