फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   CDLU will conduct medical courses for biology students along with studies

पढ़ाई के साथ बायोलॉजी के विद्यार्थियों को मेडिकल का कोर्स करवाएगी सीडीएलयू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 07 Sep 2021 11:26 PM IST
विज्ञापन
CDLU will conduct medical courses for biology students along with studies
सिरसा। चौधरी देवीलाल यूनिवर्सिटी ने विद्यार्थियों को पढ़ाई के बाद आत्मनिर्भर बनाने के लिए नया कोर्स शुरू किया है। नियमित पढ़ाई के साथ-साथ कोर्स करवाए जाएंगे ताकि विद्यार्थी पासआउट होते ही सीधा नौकरी के लिए योग्य हो जाए। बायोलॉजी विभाग में एमएससी के विद्यार्थियों के लिए नया कोर्स करवाया जाएगा। इसके लिए सीडीएलयू ने एलएसएसएसडीसी यानी लाइफ साइंस सेक्टर स्किल डेवलेप काउंसिल के साथ अनुबंध किया है। इस फैसले का सीडीएलयू के विद्यार्थियों को लाभ होगा।
विज्ञापन

बायोलॉजी विभाग के एमएससी के दो सेमेस्टर के विद्यार्थियों को क्वालिटी कंट्रोल केमिस्ट माइक्रो बायोलॉजी कोर्स करवाया जाएगा। इसकी तैयारियां शुरू हो गई है। कोर्स करवाने के लिए विभाग के दो प्राध्यापकों डॉ. जोगेंद्र दूहन और डॉ. प्रदीप कुमार का चयन किया गया है। दोनों प्राध्यापकों को 10 दिन की ट्रेनिंग दिलवाई जाएगी। ट्रेनिंग शुरू हो चुकी है। बताया जा रहा है ये कोर्स करने के बाद विद्यार्थी मेडिकल लैब में काम करने के योग्य हो जाएंगे। पास आउट होने के साथ ही वे सीधा नौकरी के लिए आवेदन कर सकते हैं। पहले विद्यार्थियों को ये कोर्स करने के लिए नियमित डिग्री करने के बाद अलग से समय और करीब 13 हजार रुपये फीस का भुगतान करना पड़ता था। लेकिन अब ये कोर्स पढ़ाई के साथ-साथ हो जाएगा और इसके लिए विद्यार्थियों से केवल 1300 रुपये फीस अतिरिक्त ली जाएगी। इसके अलावा विभिन्न कंपनियां सीडीएलयू कैंपस में आकर कैंपस प्लेसमेंट में भी भाग लेंगी और विद्यार्थियों का चयन करेगी। सीडीएलयू प्रशासन ने लाइफ साइंस सेक्टर स्किल डेवलेपमेंट काउंसिल और बैंकिंग फाइनेंशियल सर्विसिज एंड इंश्योरेंस के साथ एमओयू कर लिया है। इसके तहत चार विभागों के विद्यार्थियों को कोर्स करवाए जाएंगे।
विज्ञापन

जानिए ये होगा कोर्स और फीस
बायो टेक्नोलॉजी विभाग
कोर्स फीस
क्वालिटी कंट्रोल केमिस्ट-माइक्रो बायोलॉजिस्ट 1300 रुपये
बिजनेस एडमिनीस्ट्रेशन विभाग
लोन प्रोसीडिंग ऑफिसर 1062
डेब्ट रिकवरी एजेंट 944
इंश्योरेंस एजेंट 944
इकोनोमिक्स विभाग
बिजनेस कारेसपोंडेंट एंड बिजनेस फेसीलिएटर 944
गुड्स एंड सर्विसिज टैक्स जीएसटी एकाउंट्स असिस्टेंट 944
माइक्रो फाइनेेंस एक्जीक्यूटिव 944
कॉमर्स विभाग
अकाउंट्स एक्जीक्यूटिव-रिकार्डिंग एंड रिपोर्टिंग 944
अकाउंट्स एक्जीक्यूटिव-स्टेच्यूरी कंपलाइंस 944
अकाउंट्स पेरोल एक्जीक्यूटिव 944
अकाउंट्स रिसीवेबल एंड अकाउंट्स पेबल एक्जीक्यूटिव 944
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed