फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   CDLU UG-PG examination held on 19th july

19 से होंगी यूजी-पीजी की परीक्षाएं

Thu, 15 Jul 2021 12:12 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jul 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
CDLU UG-PG examination held on 19th july
सिरसा। चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय के अधीन कॉलेजों में 16 जुलाई से शुरू होने वाली परीक्षाएं स्थगित कर दी गई। अब स्नातक के चौथे सेमेस्टर की परीक्षाएं 19 जुलाई से शुरू होंगी और 23 अगस्त को खत्म। वहीं छठे सेमेस्टर की परीक्षाएं 20 अगस्त को खत्म हो जाएंगी। नई डेटशीट जारी करने की वास्तविक वजह परीक्षा शाखा ने निर्धारित समय पर कुछ विषयों के प्रश्न पत्र तैयार नहीं करवाए थे और परीक्षाएं लंबी खींच दी। जबकि विश्वविद्यालय को एक सितंबर से प्रवेश प्रक्रिया शुरू करनी है।
विज्ञापन

चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय के अधीन सिरसा व फतेहाबाद के करीब 32 कॉलेजों के करीब 50 हजार परीक्षार्थी शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। विश्वविद्यालय ने कुछ समय पहले डेटशीट जारी की थी। पुरानी डेटशीट के अनुसार परीक्षाएं 16 जुलाई से शुरू होकर तीन सितंबर को खत्म होनी थी। परीक्षाएं एक महीना 17 दिन में खत्म हो रही थी। जबकि विश्वविद्यालय को एक सितंबर से एडमिशन प्रक्रिया शुरू करनी है। साथ ही परीक्षा शाखा ने जो डेटशीट तैयार की तो उसमें स्नातक के चौथे सेमेस्टर की अंग्रेजी की अनिवार्य परीक्षा बाद में रखी गई।
विज्ञापन

परीक्षा शाखा ने वीसी कार्यालय को डेटशीट बिना अप्रूव करवाए ही जारी कर दी। इसकी सूचना मंगलवार को वीसी कार्यालय को मिली, तब वीसी कार्यालय ने परीक्षा शाखा से इस पर जवाब मांगा तो कर्मचारी खुलकर वजह नहीं बता पाए। बाद में पता चला कि अंग्रेजी की परीक्षा के पेपर समय पर प्रिंट नहीं हुए। साथ ही यूजी की परीक्षाएं तीन सितंबर को खत्म हो रही थी। परीक्षा शेड्यूल लंबा खींच दिया गया। वीसी ने नाराजगी जाहिर करते हुए परीक्षा आयोजित करवाने वाली कंडक्ट ब्रांच के स्टाफ को मंगलवार शाम तक पूरी रिपोर्ट और री शेड्यूल तैयार करने के निर्देश दिए। परंतु कंडक्ट शाखा से नई डेटशीट बुधवार दोपहर एक बजे वीसी कार्यालय में पहुंची। जिसके बाद परीक्षा का री शेड्यूल जारी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो सत्रों में आयोजित होगी परीक्षा : परीक्षा नियंत्रक
परीक्षा नियंत्रक राजकुमार सलार ने बताया कि चौधरी देवी लाल विश्वविद्यालय के ईवन सेमेस्टर की स्नातक तथा स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों की परीक्षाएं 19 जुलाई से प्रारंभ होंगी। परीक्षाएं प्रात:कालीन तथा सायं कालीन दोनों सत्रों में आयोजित होगी। उन्होंने बताया कि स्नातक के चौथे, छठे व आठवें सेमेस्टर की परीक्षाएं 19 जुलाई से प्रारंभ होंगी और परीक्षाओं की डेटशीट विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अपलोड करने के साथ-साथ संबंधित विभागों एवं महाविद्यालयों में भेज दी गई है। स्नातकोत्तर के अंतिम सेमेस्टर की परीक्षाएं भी 19 जुलाई से प्रारंभ हो रही हैं। उन्होंने कहा कि स्नातक तथा स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों के दूसरे सेमेस्टर की परीक्षाएं 2 अगस्त से प्रारंभ होंगी। परीक्षा केंद्रों पर कोरोना महामारी से संबंधित जारी गाइडलाइंस का पालन करते हुए परीक्षाएं करवाई जाएंगी।

कोट्स
परीक्षा की नई डेटशीट जारी की गई है। सितंबर में एडमिशन प्रक्रिया शुरू की जानी है। परीक्षाएं खत्म होने में देरी हो रही थी, इसलिए परीक्षा की डेटशीट में बदलाव किया गया।
- प्रोफेसर अजमेर सिंह मलिक, वीसी, सीडीएलयू सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed