फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   CDLU students excel in national and international sports competitions

Sirsa News: नेशनल व इंटरनेशनल खेल प्रतियोगिताओं में छाए सीडीएलयू के छात्र

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 06 Jan 2023 11:21 PM IST
विज्ञापन
CDLU students excel in national and international sports competitions
खिलाड़ियों को सम्मानित करते कुलपति प्रो. अजमेर सिंह मलिक व अन्य। - फोटो : Sirsa
सिरसा। चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय के विद्यार्थी शिक्षा के साथ-साथ खेलों में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विश्वविद्यालय का नाम रोशन कर रहे हैं। ये बात विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. अजमेर सिंह मलिक ने विभिन्न खेलों में पदक हासिल कर लौटे विद्यार्थियों को सम्मानित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि खेल मानव जीवन का आवश्यक हिस्सा है।
विज्ञापन

स्वस्थ शरीर और मस्तिष्क का विकसित करने के लिए खेल महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। वर्तमान समय में खेल करिअर के रूप में भी शानदार विकल्प हैं। कुलपति ने कहा कि विश्वविद्यालय में खेलों के महत्व को समझते हुए परिसर में खिलाड़ियों को अनेक सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं और निरंतर खेल सुविधाओं को बढ़ाया जा रहा है। इस अवसर पर मलेशिया में आयोजित सुलतान ऑफ जौहर कप में गोल्ड मेडल हासिल करने वाली भारतीय हाकी टीम का हिस्सा रहे विश्वविद्यालय से संबंध एसजीएचएस कॉलेज, जीवन नगर के छात्र राजिंद्र सिंह को सम्मानित किया। इसके अतिरिक्त कुलपति ने ओडिशा में आयोजित नॉर्थ-इस्ट जोन इंटर यूनिवर्सिटी चैंपियनशिप 2022-23 में एथलेटिक्स में स्वर्ण पदक हासिल करके विश्वविद्यालय का नाम रोशन करने वाले शाह सतनाम बॉयज कॉलेज के विद्यार्थी कमल को सम्मानित किया।
विज्ञापन

गुरु काशी यूनिवर्सिटी तलवंडी साबो में आयोजित ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी तीरंदाजी चैंपियनशिप 2022-23 में स्वर्ण पदक हासिल करने वाले गवर्नमेंट नेशनल कॉलेज सिरसा के छात्र शिव शंकर को भी मेडल पहनाकर सम्मानित किया। इसके अतिरिक्त शाह सतनाम जी गर्ल्स कॉलेज की छात्रा प्रियंका को भी एमडीयू में आयोजित ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी बॉक्सिंग में भी ब्रॉन्ज मेडल हासिल करने पर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर खेल परिषद के अध्यक्ष प्रो. मोनिका वर्मा एवं सचिव डॉ. अशोक मलिक ने बताया कि मेडल हासिल करने वाले प्रतिभावान खिलाड़ियों को चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय की खेल परिषद की तरफ से नकद पुरस्कार दिया जाएगा। जिसमें स्वर्ण पदक विजेता को 25 हजार, रजत पदक विजेता को 21 हजार व कांस्य पदक विजेता 18 हजार रुपये की राशि के नकद पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed