फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   CDLU: Student accused of molestation banned from entering the campus

सीडीएलयू : छेड़छाड़ के आरोपी छात्र की कैंपस में एंट्री बैन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 08 Sep 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
CDLU: Student accused of molestation banned from entering the campus
सिरसा। चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय के विधि विभाग में छात्रा को थप्पड़ जड़ने की घटना के बाद प्रशासन एक्शन में आ गया है। छात्रा से छेड़छाड़ के आरोपी छात्र की कैंपस में एंट्री पर पाबंदी लगा दी गई है। इतना ही नहीं घटनास्थल के आसपास सुरक्षा कर्मचारियों की संख्या भी बढ़ाई गई और हॉस्टल में भी निगरानी के आदेश दिए।
विज्ञापन

वीसी प्रो. अजमेर सिंह मलिक और रजिस्ट्रार डॉ. राजेश बंसल के संज्ञान में मामला आने के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन सक्रिय हो गया। वीसी और रजिस्ट्रार ने विभिन्न अधिकारियों को बुलाकर घटना की समीक्षा की और निर्देश दिए। इसके अलावा आदेश दिए गए कि आरोपी छात्र को कैंपस में न आने दिया जाए। वीरवार सुबह छात्र ने कैंपस में आने का प्रयास किया, लेकिन सुरक्षा कर्मचारियों ने गेट के बाहर ही रोक दिया। इतना ही नहीं विधि विभाग के बाहर अतिरिक्त सुरक्षा कर्मचारियों की तैनाती कर दी गई। इसके अलावा पीड़ित छात्रा जिस हॉस्टल में रहती है, उस हॉस्टल में भी सुरक्षा कर्मचारियों की संख्या बढ़ा दी। हॉस्टल वार्डन को आदेश दिए गए हैं कि गंभीरता से काम करें और निगरानी रखें।
विज्ञापन

समस्या : विधि विभाग में नहीं है सीसीटीवी कैमरा
विधि विभाग में अभी तक सीडीएलयू प्रशासन सीसीटीवी कैमरा ही नहीं लगवा पाया है। जबकि इस इमारत को बने करीब 5 साल हो चुके हैं। हालांकि इससे पहले टैगोर भवन, सीवी रमन भवन सहित अन्य स्थानों पर सीसीटीवी कैमरा है। लेकिन जहां घटना हुई वहां सीसीटीवी कैमरा था या नहीं इस बात की जांच की जा रही है। बताया जा रहा है कि घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि कोई सुराग मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये है पूरा मामला
सीडीएलयू के विधि विभाग की एक छात्रा के साथ विभाग के ही एक छात्र द्वारा थप्पड़ मारे जाने की घटना हुई। छात्रा ने विभागाध्यक्ष के माध्यम से वीसी को भेजी शिकायत में आरोप लगाया कि न केवल युवक ने उसे थप्पड़ मारा, बल्कि उसके बालों को पकड़कर घसीटने का भी प्रयास किया। इस शिकायत के बावजूद कार्रवाई नहीं हुई तो बुधवार को विभाग की छात्राएं एकत्र होकर वीसी ऑफिस पहुंच गईं। छात्राओं ने कार्रवाई न होने पर रोष जताया। चेतावनी दी कि यदि जल्द फैसला नहीं लिया गया तो आंदोलन तेज करेंगे। इस पर वीसी ने कार्रवाई के आदेश दिए। आरोपी छात्र को सस्पेंड करने के आदेश दिए गए और सुरक्षा भी बढ़ाने के आदेश जारी हुए।

जांच कर रहे हैं, सुरक्षा बढ़ा दी है : रजिस्ट्रार
इस घटना की सूचना मिलने पर कार्रवाई शुरू कर दी है। घटनास्थल के आसपास के क्षेत्र में लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगाल रहे हैं। सुरक्षा कर्मचारियों की संख्या भी बढ़ा दी है और वीरवार को आरोपी छात्र को कैंपस में नहीं आने दिया गया। कैंपस में जहां भी सीसीटीवी कैमरा नहीं है, वहां जल्द ही कैमरा लगाए जाएंगे।
-डॉ. राजेश बंसल, रजिस्ट्रार, सीडीएलयू, सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed