{"_id":"6a075ee27af1a5ecd0082c4f","slug":"cdlu-starts-online-application-process-for-undergraduate-courses-sirsa-news-c-128-1-svns1027-158439-2026-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: सीडीएलयू ने स्नातक कोर्सों के लिए शुरू की ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: सीडीएलयू ने स्नातक कोर्सों के लिए शुरू की ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया
Fri, 15 May 2026 11:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Fri, 15 May 2026 11:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिरसा। चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. विजय कुमार ने शुक्रवार को अपने कार्यालय के कमेटी रूम में शैक्षणिक सत्र 2026-27 की हैंडबुक ऑफ़ इनफाॅर्मेशन का विमोचन किया । इसके साथ ही दाखिले से संबंधित ऑनलाइन पोर्टल को लॉन्च किया। सीडीएलयू ने स्नातक कोर्सों के लिए ऑन लाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू की। यह प्रक्रिया 20 जून तक चलेगी।
यूनिवर्सिटी इनफॉरमेशन टेक्नोलॉजी, डाटा एंड कंप्यूटर सेंटर की सिस्टम मैनेजर डॉ सरोज मेहता व जूनियर प्रोग्रामर गुलशन ने इस संबंध में प्रेजेंटेशन दी। प्रेजेंटेशन के माध्यम से दाखिला कमेटी व उपस्थित जनों के समक्ष ऑनलाइन एडमिशन प्रक्रिया की विभिन्न जानकारियों को बारीकी के साथ साझा किया।
कुलपति प्रोफेसर विजय कुमार ने इस प्रक्रिया को अत्यंत सरल बनाने के निर्देश दिए और कहा कि आवेदकों को ऑनलाइन दाखिले से संबंधित जानकारी प्रदान करने व ऑनलाइन आवेदन करने के लिए विश्वविद्यालय में विभागीय स्तर एवं यूआईटीडीसी में व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
विज्ञापन
इस अवसर पर यूआईटीडीसी सेल की ओर से दी गई प्रेजेंटेशन में बताया गया कि विभिन्न विभागों को यूजर आईडी प्रदान कर दी जाएगी और विभागों से दाखिलों से संबंधित डॉक्यूमेंट वेरीफाई होने के उपरांत मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी।
यूजी के लिए दाखिला प्रक्रिया हुई शुरू
उन्होंने बताया कि स्नातक (यूजी) में दाखिला लेने के इच्छुक विद्यार्थी शुक्रवार से विश्वविद्यालय की वेबसाइट https://www.cdlu.ac.in/ पर दाखिलों से संबंधित लिंक पर क्लिक करके आवेदन कर सकेंगे। एक से अधिक प्रोग्राम में आवेदन करने वाले विद्यार्थी को अलग-अलग आवेदन करना होगा और निर्धारित आवेदन शुल्क भरना होगा। प्रत्येक प्रोग्राम में आवेदन की यूजर आईडी ऑनलाइन पोर्टल पर जनरेट होगी।
शुरू हो गए हैं दाखिले
उन्होंने बताया कि सीडीएलयू में 12वीं के बाद दाखिला लेने के इच्छुक विद्यार्थी 15 मई से 10 जून तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। सीडीएलयू में कुल 17 यूजी प्रोग्राम्स व 2 डिप्लोमा कोर्स में दाखिले की प्रक्रिया प्रारंभ हुई है। 22 जून को यूजी की पहली काउंसलिंग शुरू हो जाएगी और 13 जुलाई 2026 से कक्षाएं प्रारंभ हो जाएंगी।
प्रक्रिया में कोई दिक्कत न रहे अधिकारी करें मॉनिटरिंग
कुलपति ने यूआईटीडीसी के अधिकारियों को आवेदन प्रक्रिया के दौरान पैनी नजर बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यदि इस प्रक्रिया के दौरान कोई भी त्रुटि आती है तो उसे तुरंत प्रभाव से दुरुस्त किया जाए। बैठक के दौरान दाखिला प्रक्रिया को सरल एवं प्रभावशाली बनाने के सुझाव भी प्राध्यापकों द्वारा दिए गए। इस बैठक का संचालन तकनीकी सलाहकार प्रोफेसर पंकज शर्मा ने किया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलसचिव डा.सुनील कुमार, परीक्षा नियंत्रक प्रो राजकुमार, एकेडमिक शाखा की डिप्टी रजिस्ट्रार मुन्नी देवी, अधीक्षक सुंदर लाल, विभिन्न संकायों के डीन सहित विभिन्न महाविद्यालयों के प्रधानाचार्य उपस्थित थे।