फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   CDLU started construction of boundary wall, people did road jam

सिरसा: सीडीएलयू ने शुरू किया चहारदीवारी का निर्माण कार्य, लोगों ने किया रोड जाम

Wed, 15 Feb 2023 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Wed, 15 Feb 2023 11:48 PM IST
विज्ञापन
CDLU started construction of boundary wall, people did road jam
सिरसा। चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय प्रशासन ने हॉस्टल के पास चहारदीवारी का निर्माण कार्य शुरू करवा दिया। इससे नाराज आसपास के लोगों ने हंगामा कर रोड जाम कर दिया। जिला प्रशासन की ओर से बाकायदा ड्यूटी मैजिस्ट्रेट की मौजूदगी में भारी पुलिस बल तैनात किया गया। लोगों ने आरोप लगाया कि पुलिस ने लाठीचार्ज किया है। उन्होंने न्यायालय में केस चलने का हवाला देते हुए कहा कि कोर्ट के फैसले का इंतजार करें, जो भी फैसला होगा, वह मान्य होगा।
विज्ञापन

सीडीएलयू की कुछ भूमि विवादास्पद है। उस भूमि को लेकर कोर्ट में केस चल रहा है। यह मामला डबल बेंच में विचाराधीन है। बुधवार को सीडीएलयू प्रशासन की ओर से चहारदीवारी का निर्माण कार्य शुरू करवा दिया गया। निर्माण कार्य शुरू होने की सूचना मिलने पर आसपास की ढाणी के लोग एकत्र हो गए और विरोध शुरू कर दिया। जिला प्रशासन की ओर से रानियां तहसीलदार को ड्यूटी मजिस्ट्रेट बनाकर उनके नेतृत्व में पुलिस बल तैनात कर दिया। पुलिस ने लोगों को समझाया और रोड जाम न करने की बात कही। लेकिन लोगों ने विरोध जताया और कहा कि इस भूमि पर कोर्ट केस चल रहा है। विरोध कर रहे संदीप, संजय, सुरेंद्र ने बताया कि सीडीएलयू कई बार केस हार चुकी है और अब मामला डबल बेंच में विचाराधीन है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस दौरान पुलिस ने लाठीचार्ज भी किया है। उन्होंने मांग की कि चहारदीवारी का निर्माण कार्य रोका जाए। दोपहर बाद लोग शांत होकर लौट गए।
विज्ञापन


सेफ्टी के लिए कर रहे हैं दीवार का निर्माण : रजिस्ट्रार
विश्वविद्यालय की चहारदीवारी पहले से है। कुछ हिस्से में दीवार नहीं थी। इसलिए सुरक्षा के लिहाज से दीवार का निर्माण करवाया जा रहा है। पुलिस भी तैनात की गई है और निर्माण कार्य चल रहा है। विवादित कुछ भी नहीं है। सीडीएलयू अपना काम कर रही है। -डॉ. राजेश बांसल, रजिस्ट्रार, सीडीएलयू, सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed