फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   CDLU signed a joint agreement, will work with the Union Skill Ministry

सीडीएलयू ने किया साझा करार, केंद्रीय स्किल मंत्रालय के साथ मिलकर करेंगे काम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 04 Jul 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
CDLU signed a joint agreement, will work with the Union Skill Ministry
सीडीएलयू में अधिकारियों के साथ बैठक करते कुलपति प्रो. अजमेर सिंह मलिक। - फोटो : Sirsa
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय और केंद्रीय स्किल मंत्रालय के तहत स्थापित परिषद बैंकिंग फाइनेंसियल सर्विस एंड इंश्योरेंस सेक्टर स्किल काउंसिल (बीएफएसआईएसएससी) के मध्य एमओयू (साझा करार पत्र) पर सोमवार को हस्ताक्षर हुआ।
ब्लेंडेड मोड में हुए इस एमओयू को अधिकृत रूप से चौधरी देवी लाल विश्वविद्यालय की तरफ से विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. राजेश बंसल और बीएफएसआईएसएससी की तरफ से हेड बिजनेस ऑपरेशन सोम्या रंजन ने अपनी ऑनलाइन उपस्थिति में स्वीकृति प्रदान की। चौ. देवी लाल विश्वविद्यालय सिरसा का अर्थशास्त्र विभाग इस प्रकार का एमओयू करके राष्ट्र के अग्रणी शिक्षण संस्थानों के विभागों में शामिल हो गया है। विश्वविद्यालय के कुलपति कार्यालय स्थित कमेटी रूम में आयोजित इस कार्यक्रम की अध्यक्षता कुलपति प्रो. अजमेर सिंह मलिक द्वारा की गई।
विज्ञापन

सीडीएलयू के विद्यार्थी मनवाएंगे प्रतिभा का लोहा: वीसी
कुलपति प्रो. अजमेर सिंह मलिक ने कहा कि आज के एमओयू ने माइक्रो फाइनेंस, जीएसटी, बिजनेस कॉरेस्पोंडेंस, अकाउंट एग्जीक्यूटिव, लोन अप्रूवल ऑफिसर आदि के क्षेत्र में विश्वविद्यालय के विद्यार्थी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाने में सक्षम होंगे। उन्होंने कहा कि इससे पूर्व विश्वविद्यालय के बायो टेक्नोलॉजी विभाग का लाइफ साइंस सेक्टर स्किल डेवलपमेंट काउंसिल के साथ एमओयू हुआ था। इस काउंसिल के माध्यम से लाइफ साइंस के विद्यार्थी अपना कौशल विकसित कर रहे हैं। इस अवसर पर कुलसचिव डॉ. राजेश बंसल, सामाजिक विज्ञान संकाय के अधिष्ठाता प्रो. अभय गोदारा, प्रो. आरती गौड़, प्रो. सुरेंद्र सिंह, डॉ अमित सांगवान आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed