{"_id":"61f5843a66ef25751d42ef80","slug":"cdlu-s-undergraduate-and-postgraduate-examinations-from-february-10-and-11-sirsa-news-hsr623080065","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीडीएलयू की स्नातक व स्नातकोत्तर की परीक्षाएं 10 व 11 फरवरी से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीडीएलयू की स्नातक व स्नातकोत्तर की परीक्षाएं 10 व 11 फरवरी से
विज्ञापन
सिरसा। चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय ने परीक्षाओं की तैयारियां पूरी कर ली हैं। कोरोना के कारण एक माह देरी से स्नातक की परीक्षाएं 10 फरवरी व स्नातकोत्तर की 11 फरवरी से से शुरू होंगी। इस बार एक और नया परीक्षा केंद्र बनाया गया है। डिंग स्थित राजकीय कॉलेज में नया परीक्षा केंद्र गठित कर दिया है। इन परीक्षाओं में करीब 50 हजार विद्यार्थी शामिल होंगे।
सीडीएलयू कैंपस में पहले विभाग अनुसार परीक्षा केंद्र बनाए जाते थे। इससे संसाधन और स्टाफ सदस्यों की कमी हो जाती थी। ऐसे में अब परीक्षा व्यवस्था में बदलाव कर दिया है। अब फैकल्टी अनुसार परीक्षा केंद्र गठित कर दिए हैं। इससे सीडीएलयू में बनने वाले परीक्षा केंद्रों की संख्या 24 से कम होकर केवल 8 आ गई है। इसके अलावा एक यूनिवर्सिटी कॉलेज, एक-एक यूनिवर्सिटी स्कूल का परीक्षा केंद्र होगा। इस पर सीडीएलयू कैंपस में कुल 10 केंद्र हैं। इसके अलावा सिरसा और फतेहाबाद जिले में स्थित सीडीएलयू से संबंधित करीब 30 कॉलेजों में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। कई बड़े कॉलेज ऐसे हैं जहां एक से अधिक परीक्षा केंद्र भी हैं। बी-टैक की परीक्षाओं के लिए भी दो परीक्षा केंद्र अलग से बनाए गए हैं।
ऑनलाइन मिलेंगे रोल नंबर, कोरोना नियमों का करना होगा पालन
चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय सिरसा के स्नातक पाठ्यक्रमों की परीक्षांए 10 फरवरी से प्रारंभ होगी। स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों की परीक्षाएं 11 फरवरी से शुरू होंगी। परीक्षा शाखा द्वारा ओड सेमेस्टर की परीक्षाओं की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। पहले, तीसरे, पांचवें, सातवें व नौवे सेमेस्टर की डेट शीट विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर शीघ्र अपलोड कर दी जाएगी। राज्य और केंद्र सरकार द्वारा कोरोना महामारी से संबंधित हिदायतों की अनुपालन करते हुए परीक्षाओं का संचालन करवाया जाएगा। राज्य सरकार द्वारा विश्वविद्यालय तथा महाविद्यालय खोलने के निर्णय के उपरांत परीक्षाओं के संचालन का निर्णय विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा लिया गया है।
विज्ञापन
नकल रहित परीक्षा की तैयारियां पूरी : प्रो. राजकुमार सलार
कोरोना के कारण इस बार करीब एक माह देरी से परीक्षाएं हो रही हैं। इसकी डेटशीट जल्द जारी की जाएगी। परीक्षा केंद्रों का गठन भी कर दिया है। एक परीक्षा केंद्र डिंग कॉलेज में नया बनाया गया है। नकल रहित परीक्षा के लिए भी व्यापक स्तर पर प्रबंध कर लिए हैं। सभी कॉलेजों को हिदायत दी है कि कोरोना नियमों का पालन किया जाए।
- प्रो. राज कुमार सलार, परीक्षा नियंत्रक, सीडीएलयू, सिरसा।