फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   CDLU: For the first time, there will be an exam for admission to BA LLB, over 500 candidates for 120 seats

सीडीएलयू : बीए एलएलबी में प्रवेश के लिए पहली बार होगी परीक्षा, 120 सीटों पर 500 से ज्यादा दावेदार

Mon, 22 Jun 2026 10:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Mon, 22 Jun 2026 10:29 PM IST
विज्ञापन
CDLU: For the first time, there will be an exam for admission to BA LLB, over 500 candidates for 120 seats
सिरसा। चौधरी देवी लाल विश्वविद्यालय (सीडीएलयू) के विधि विभाग में दाखिले की दौड़ इस बार बेहद दिलचस्प और चुनौतीपूर्ण होने वाली है। शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए बीए एलएलबी (5 वर्षीय एकीकृत पाठ्यक्रम) की महज 120 सीटों के लिए करीब 500 आवेदन प्राप्त हुए हैं।
विज्ञापन

आवेदनों की भारी संख्या को देखते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन पहली बार प्रवेश परीक्षा आयोजित करने जा रहा है। 100 अंकों की इस परीक्षा में मेरिट के आधार पर ही विद्यार्थियों का चयन होगा। विधि विभाग के डॉ. रोहतास ने बताया कि ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और विवि प्रशासन ने परीक्षा को लेकर अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं। परीक्षा के बाद नए सत्र की कक्षाएं 7 जुलाई 2026 से प्रारंभ कर दी जाएंगी। प्रवेश परीक्षा कुल 100 अंकों की होगी जिसमें प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का होगा।
विज्ञापन

खाली सीटों के लिए 13 जुलाई को होगी फिजिकल काउंसिलिंग : डॉ. रोहतास ने बताया कि तीन मेरिट सूचियों के बाद भी यदि सीटें खाली बचती हैं तो उनका विवरण 11 जुलाई को विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर प्रदर्शित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके पश्चात 13 जुलाई 2026 को फिजिकल (भौतिक) काउंसिलिंग आयोजित की जाएगी। इस अंतिम प्रक्रिया के तहत चयनित अभ्यर्थी 14 जुलाई 2026 तक अपनी फीस जमा करवाकर दाखिला सुनिश्चित करवा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed