{"_id":"6137a7eb8ebc3e21935d12cf","slug":"cdlu-elections-dr-rohtash-and-dr-geeta-rathi-became-members-of-the-executive-council-sirsa-news-hsr611059241","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीडीएलयू चुनाव : डॉ. रोहताश और डॉ. गीता राठी बने कार्यकारी परिषद के सदस्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीडीएलयू चुनाव : डॉ. रोहताश और डॉ. गीता राठी बने कार्यकारी परिषद के सदस्य
विज्ञापन
चौधरी देवीलाल यूनिवर्सिटी में ईसी के लिए चुनाव में वोटिंग करती प्राध्यापक।
- फोटो : Sirsa
सिरसा। चौधरी देवीलाल यूनिवर्सिटी की सुप्रीम बॉडी कार्यकारी परिषद यानी ईसी और कोर्ट में प्राध्यापकों का प्रतिनिधि नियुक्त करने के लिए मंगलवार को चुनाव हुए। इस दौरान कार्यकारी परिषद के दो सदस्यों के लिए पांच उम्मीदवारों ने नामांकन भरा और चुनाव प्रक्रिया में भाग लिया। जबकि कोर्ट के पांच सदस्यों के चयन के लिए केवल पांच प्राध्यापकों ने ही नामांकन भरा और सभी चयनित हो गए। ईसी सदस्य के रूप में डॉ. गीता राठी और डॉ. रोहतास ने 13-13 वोट हासिल करके जीत दर्ज की।
मंगलवार सुबह 10 बजे सीवी रमन भवन स्थित सेमिनार हॉल में चुनाव शुरू हुए। ईसी के दो सदस्य चुने जाने थे जबकि पांच प्राध्यापक उम्मीदवार मैदान में आ गए। ऐसे में चुनाव हुआ। इसके लिए 31 वैद्य वोटर्स थे, जिन्हें दो-दो वोट डालने का अधिकार था। 31 वोटर्स में से तीन प्राध्यापक ऐसे हैं जो दूसरे संस्थानों में डेपूटेशन या लीव पर हैं यानी छुट्टी पर हैं, वे वोट डालने नहीं आए। इसके अलावा एक महिला प्राध्यापक भी बीमार होने के कारण वोट डालने नहीं पहुंची। 31 में से 27 वोटर्स ने अपने मत का प्रयोग किया। सभी को दो-दो वोट डालने का अधिकार था यानी 54 वोट डाले जाने थे। लेकिन पांच वोटर्स ने केवल एक-एक वोट का इस्तेमाल किया। वोटिंग प्रक्रिया के लिए रिटर्निंग अधिकारी मुन्नी देवी और होरीलाल शर्मा ने व्यवस्था संभाली। इस बार वोटिंग के लिए जाने वाले प्राध्यापकों को मोबाइल साथ ले जाने की इजाजत नहीं दी गई। दोपहर करीब 1 बजे तक वोटिंग होने के बाद मतगणना शुरू हुई और रिजल्ट निकाला गया। ईसी सदस्य के रूप में डॉ. गीता रानी और डॉ. रोहतास कुमार ने 13-13 वोट हासिल करके जीत दर्ज की। इसके अलावा डॉ. संजीत कुमार को 12 वोट, डॉ. हरीश कुमार को 5 वोट और डॉ. रजनीश अहलावत को 6 वोट मिले। इसके अलावा कोर्ट के पांच सदस्य के चयन के लिए भी चुनाव करवाए जाने थे लेकिन नामांकन ही केवल पांच आए। ऐसे में सभी पांचों को निर्विरोध कोर्ट का सदस्य चुन लिया गया। कोर्ट सदस्य के रूप में डॉ. रचना, डॉ. धर्मबीर सिंह, डॉ. कमलेश, डॉ. संदीप कुमार और डॉ. हरीश कुमार का चयन हो गया। चुनाव प्रक्रिया के दौरान पुलिस कर्मचारियों को भी तैनात किया गया।
शांतिपूर्ण तरीके से हो गए हैं चुनाव : रजिस्ट्रार
सीडीएलयू की कार्यकारी परिषद और कोर्ट में प्राध्यापकों के प्रतिनिधि सदस्य के रूप में चयन के लिए चुनाव का आयोजन किया गया। ईसी सदस्य के रूप में डॉ. गीता राठी और डॉ. रोहतास कुमार ने जीत दर्ज की है। इसके अलावा कोर्ट के 5 सदस्यों के लिए केवल पांच ही नामांकन आए और इन सभी का चयन कर लिया गया और चुनाव करवाने की जरूरत ही नहीं पड़ी।
विज्ञापन
- डॉ. राकेश वधवा, रजिस्ट्रार, सीडीएलयू।