फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   CDLU decided to organize Youth Festival in MM College due to lack of facilities

Sirsa News: सीडीएलयू ने सुविधाओं के अभाव में युवा महोत्सव एमएम कॉलेज में कराने का लिया फैसला

Fri, 22 Sep 2023 10:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Fri, 22 Sep 2023 10:12 PM IST
विज्ञापन
CDLU decided to organize Youth Festival in MM College due to lack of facilities
सिरसा। युवा महोत्सव को लेकर एक साल तक इंतजार करने वाले सिरसा जिले के युवाओं को महोत्सव फतेहाबाद के कॉलेज में करवाने में होने की सूचना मिलते ही निराशा छा गई। विश्वविद्यालय ने फतेहाबाद के एमएम कॉलेज में युवा महोत्सव करवाने के पीछे बड़ा ही दिलचस्प तर्क दिया है। विवि प्रशासन ने तर्क दिया है कि उनके पास सुविधाओं की कमी है और स्टॉफ भी कम है। हैरानी की बात है कि एमएम कॉलेज में विवि से ज्यादा सुविधाएं युवा महोत्सव करवाने की है। ऐसा तब है जब विवि में कॉलेज से ज्यादा बच्चे पढ़ रहे हैं।
विज्ञापन

यह घोषणा शुक्रवार को चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर अजमेर सिंह मलिक ने युवा कल्याण समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी। उन्होंने कहा कि आगामी 4 से 8 नवम्बर 2023 को 10 वें त्रिवेणी युवा महोत्सव का आयोजन एम.एम.कॉलेज, फतेहाबाद में किया जाएगा। विभिन्न प्रतियोगिताओं में सफलता प्राप्त करने वाले विद्यार्थी नार्थ जोन में विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व करेंगे।
विज्ञापन


विवि में सुविधाएं
- मल्टीप्रपज हॉल - 5000 हजार छात्र बैठने की जगह
- ओडिटोरियम - 300 के करीब छात्र बैठने की जगह
- ओपन थियेटर - 3

हॉस्टल -----
लड़कियां - दो
लड़के - दो

एमएम कॉलेज
एक बड़ा सेमिनार हॉल - 500 से 800 छात्र के बैठने की जगह
- ग्रांउड में विशेष प्रबंधन किए जाते है।

भौगोलिक स्थिति
फतेहाबाद - जिले के नजदीक 15 के आस पास कॉलेज लगते है। डबवाली से 102 किलोमीटर पड़ता है। बस स्टैंड से दूरी 107 किलोमीटर हो जाती है। नये बस स्टैंड से राहत की सुविधा नामात्र है। नये से पुराने शहर आने के लिए कोई बेहतर व्यवस्था नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिरसा - जिले के नजदीक 45 से ज्यादा कॉलेज लगते है। डबवाली से 60 किलोमीटर की दूरी है। बस स्टैंड से दो किलोमीटर की दूरी है। रात के समय आने जाने के साधनों की परेशानी नहीं है। होटल व अन्य सुविधाएं उपलब्ध है।




यह है मुख्य कारण
- कॉलेजों से आने वाले कलाकारों व उनकी टीम के लिए कमरों की व्यवस्था न कर पाना मुख्य कारण है।
- ड्रेस चेंजिंग रूम की कमी
- कर्मचारियों की कमी
- बरनाला रोड पर स्थित अन्य कॉलेजों का सहयोग न मिला।


पिछले वर्ष विवि में हुआ था युवा महोत्सव
पिछले वर्ष सीडीएलयू में ही युवा महोत्सव करवाया गया था। जिसमें 32 कॉलेजों के 3000 के आस पास युवाओं ने भाग लिया था। पांच दिनों तक जिले के विभिन्न कॉलेजों के युवाओं ने युवा महोत्सव का आनंद लिया था।
युवा महोत्सव विश्वविद्यालय में ही होना चाहिए।युवा महोत्सव बना ही विश्वविद्यालय के लिए है। कॉलेज में युवा महोत्सव नहीं होना चाहिए। क्योंकि विवि के छात्र हर साल युवा महोत्सव का इंतजार करते है। विवि प्रशासन का यह निर्णय गलत है। ऐसा नहीं होना चाहिए।

- सुमित मेहता, छात्र नेता।





विश्वविद्यालय महोत्सव विश्वविद्यालय में ही होना चाहिए। सबसे ज्यादा विद्यार्थी सिरसा के राजकीय नेशनल कॉलेज, जेसीडी व विश्वविद्यालय से है। बहुत से विद्यार्थी फतेहाबाद से सिरसा आते है , पढ़ने के लिए लिए सिरसा से फतेहाबाद नहीं जाते। कॉलेज में युवा महोत्सव नहीं होना चाहिए।
- विजय कुमार, छात्र, राजकीय नेशनल काॅलेज ।





युवा महोत्सव का हमेशा से युवाओं में एक जोश रहता है। पिछले कई वर्षों से युवा महोत्सव चौधरी देवीलाल यूनिवर्सिटी में हो रहा है। 2013 में युवा महोत्सव एमएम कॉलेज फतेहाबाद हुआ था । विश्वविद्यालय में काफी वर्षों तक युवा महोत्सव को सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। अब देखना ये होगा कि एमएम कॉलेज इन सारी व्यवस्थाओं को मैनेज कर पाएगा।
- संदीप कुमार ( देसू ), रंगमंच निर्देशक, सीडीएलयू।







युवा महोत्सव सीडीएलयू में ही होना चाहिए। क्योंकि यहां विद्यार्थियों की संख्या ज्यादा है। इस बार कोई भी विद्यार्थी न तो महोत्सव देख पाएगा। वहीं अगर कोई विद्यार्थी वहां जाता है तो खासतौर छात्राओं के लिए सुरक्षा नहीं हो पाएगी। यहां विवि में सिक्योरिटी अच्छी है।
- मनीषा, राजकीय महिला कॉलेज, छात्रा सिरसा।




इस बार हमारे कॉलेज में युवा महोत्सव हो रहा है। बहुत अच्छा है। हर बार कॉलेज युवा महोत्सव में एमएम कॉलेज प्रथम आता है। लेकिन विश्वविद्यालय से ज्यादा सुविधाएं हमारे कॉलेज में नहीं मिलेगी।

- राजेश कुमार, एमएम कॉलेज फतेहाबाद।


त्रिवेणी युवा महोत्सव इस बार एमएम कॉलेज फतेहाबाद में होने जा रहा है। चार से आठ नवंबर को इसका आयोजन होगा। युवा कल्याण समिति की बैठक में यह निर्णय लिया गया है।
- प्रो अजमेर सिंह मलिक, कुलपति , सीडीएलयू
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article