फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   CDLU closed the admission of Ph.D.

सीडीएलयू ने पीएचडी के एडमिशन किए बंद

Tue, 06 Apr 2021 11:28 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 06 Apr 2021 11:28 PM IST
विज्ञापन
CDLU closed the admission of Ph.D.
सीडीएलयू की फाइल फोटो। - फोटो : Sirsa
सीडीएलयू ने पीएचडी में एडमिशन लेने पर रोक लगा दी है, लेकिन विदेशी छात्रों के पीएचडी एडमिशन जारी रहेंगे। ऐसा निर्णय प्राइवेट विश्वविद्यालय से 6 माह का कोर्स वर्क करने के बाद सीडीएलयू में एडमिशन लेने के लिए आने वाली सिफारिशों को लेकर लिया गया। अब एकेडमिक कौंसिल में नई पॉलिसी बनने के बाद ही एडमिशन की नई गाइडलाइन जारी की जाएगी।
विज्ञापन

यूजीसी की गाइडलाइन अनुसार किसी विश्वविद्यालय में पीएचडी करने के लिए नेट या जेआरएफ क्वालिफाई करने, या फिर एंट्रेंस एग्जाम पास करने के बाद ही एडमिशन लेने का नियम है। साथ ही सीडीएलयू ने कुछ महीने पहले एक नया नियम लागू कर दिया कि यदि कोई विद्यार्थी किसी प्राइवेट विश्वविद्यालय से छह माह का कोर्स वर्क करके आता है तो उसके बाद वह सीडीएलयू में पीएचडी कोर्स में एडमिशन ले सकता है। इस नियम के बाद सीडीएलयू में प्राइवेट विश्वविद्यालय से 6 महीने का कोर्स वर्क करके आने वाले कुछ विद्यार्थियों ने पीएचडी में एडमिशन लिए थे। प्राइवेट विश्वविद्यालय में कोर्स वर्क करने का नियम विवादास्पद बनता जा रहा था। विश्वविद्यालय के कुछ प्रोफेसर भी अपने चहेतों के लिए एडमिशन के लिए जोर आजमाइश करने लग गए।
विज्ञापन

दो अप्रैल को हुआ आदेश जारी
ऐसे में वीसी अजमेर सिंह मलिक ने दो अप्रैल को एक आदेश जारी करके विश्वविद्यालय के सभी विभागों को पीएचडी के एडमिशन न करने की हिदायतें जारी की हैं। नए आदेश अनुसार पीएचडी एडमिशन के लिए विश्वविद्यालय यूजीसी की गाइडलाइन अनुसार एक पॉलिसी तैयार करेगा, इसलिए नए आवेदन लेने से विभाग बचें।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट्स
विदेशी छात्रों को छोड़कर बाकी छात्रों के पीएचडी एडमिशन लेने पर रोक लगा दी है। विश्वविद्यालय में पीएचडी एडमिशन के लिए नई गाइडलाइन जारी होगी।
- प्रोफेसर अजमेर सिंह मलिक, वीसी, सीडीएलयू सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed