{"_id":"62f6996189a4de54e47ec492","slug":"cdlu-after-ug-now-the-preparations-for-pg-admission-are-complete-the-university-will-also-enroll-in-colleges-sirsa-news-hsr639104654","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीडीएलयू : यूजी के बाद अब पीजी दाखिला की तैयारियां पूरी, कॉलेजों के दाखिला भी करेगा विश्वविद्यालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीडीएलयू : यूजी के बाद अब पीजी दाखिला की तैयारियां पूरी, कॉलेजों के दाखिला भी करेगा विश्वविद्यालय
विज्ञापन
सिरसा। चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय ने दाखिला को लेकर नया कदम उठाया है। यूजी (अंडर ग्रेजुएट) में दाखिले के बाद अब पीजी (पोस्ट ग्रेजुएट) कोर्स में दाखिले की भी तैयारियां पूरी कर ली है। इस बार सीडीएलयू प्रशासन विश्वविद्यालय कैंपस के साथ संबंधित कॉलेजों में भी दाखिला व्यवस्था देखेगा। इसके लिए जल्द ही प्रॉस्पेक्टस भी जारी किया जाएगा। सीडीएलयू विद्यार्थियों के लिए एक नई सुविधा देगा। अब कॉमन सर्विस सेंटर यानी सीएससी से भी अनुबंध कर लिया गया है। अपने गांव से ही विद्यार्थी आवेदन कर सकेंगे, उन्हें शहर आनेेे की जरूरत नहीं पड़ेगी। जल्द ही यूनिवर्सिटी प्रशासन पोर्टल का लिंक सीएससी से करेगा।
सीडीएलयू में इस समय यूजी कोर्स के लिए दाखिला चल रहे हैं। इसके लिए आवेदन की अंतिम तारीख 15 अगस्त निर्धारित की गई है। इसके साथ-साथ ही यूनिवर्सिटी ने पीजी दाखिला को लेकर भी तैयारियां कर ली हैं। उम्मीद है कि अगले सप्ताह से दाखिला के लिए आवेदन शुरू हो जाएंगे। विश्वविद्यालय कैंपस के विभिन्न विभागों में पीजी के दाखिलों को लेकर प्रॉस्पेक्टस को लेकर बैठकों का दौर जारी है। जल्द ही हैंडबुक इंफोरमेशन जारी कर दी जाएगी। बताया जा रहा है कि इस बार सीडीएलयू पीजी के नये कोर्स भी लेकर आएगा। लेकिन इसका खुलासा बाद में होगा। दो दिन पहले भी कुलपति प्रो. अजमेर सिंह मलिक और डीन ऑफ एकेडमिक प्रो. एसके गहलावत के साथ दाखिला कमेटी के अधिकारियों की बैठक हुई थी। इसमें मंथन किया गया।
नई व्यवस्था : अब सीएससी सेंटर भी होंगे आवेदन
सीडीएलयू ने इस बार नई व्यवस्था कर दी है। देश भर में सरकार की ओर से स्थापित कॉमन सर्विस सेंटर यानी सीएससी सेंटर से भी विश्वविद्यालय में दाखिला के लिए आवेदन हो सकेंगे। इसके लिए सीडीएलयू प्रशासन ने एमआयू कर लिया है। जिला सूचना अधिकारी के साथ सीडीएलयू के अधिकारियों की बैठक हो चुकी है। बताया जा रहा है कि जल्द ही यूनिवर्सिटी प्रशासन पोर्टल का लिंक उपलब्ध करवा देगा। इसके बाद सीएससी सेंटर से दाखिला के लिए प्रक्रिया शुरू की जा सकेगी।
विज्ञापन
ये होगा लाभ
---सीएससी सेंटर ग्रामीण इलाकों में भी मौजूद है, इसलिए विद्यार्थियों को आवेदन के लिए शहर नहीं आना पड़ेगा।
--फीस भरने की भी सुविधा मिलेगी।
---कई बार विद्यार्थी स्वयं फार्म भरने में अक्षम होता था, ऐसे में गलतियों की संभावनाएं रहती थी। अब ये समस्या खत्म होगी।
----सीएससी से अनुबंध होने के बाद सीडीएलयू का व्यापक स्तर पर प्रचार होगा, क्योंकि सभी सेंटरों पर सीडीएलयू के दाखिला की सूचना चस्पा होगी।
ये है सीडीएलयू में यूजी दाखिलों का शेड्यूल
आवेदन की अंतिम तारीख-----15 अगस्त
पहली काउंसिलिंग----17 अगस्त (फीस जमा करवाने का मौका 19 अगस्त तक)
दूसरी काउंसिलिंग----28 अगस्त (फीस जमा करवाने का मौका 22 अगस्त तक)
तीसरी काउंसिलिंग-----23 अगस्त (फीस जमा करवाने का मौका 24 अगस्त तक)
कक्षाएं शुरू -------23 अगस्त से
फिजिकल काउंसिलिंग-----26 अगस्त 12 बजे तक, (फीस जमा करवाने का मौका 27 अगस्त तक)
जल्द शुरू होगी व्यवस्था : प्रो. एसके गहलावत
सीडीएलयू विद्यार्थियो को प्रत्येक प्रकार की सुविधाएं प्रदान करने के लिए वचनबद्ध है। यूजी और पीजी के ऑनलाइन दाखिलों के आवेदन के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में स्थापित कॉमन सर्विस सेंटर (सूचना केंद्र) के माध्यम से विद्यार्थी ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। यूनिवर्सिटी प्रशासन ने प्रदेश भर के सीएससी सेंटरों के संचालकों को विद्यार्थियों की सहायता के लिए निर्देश दिलवाने के उद्देश्य से मिनिस्ट्री ऑफ कम्युनिकेशन एंड टेक्नोलॉजी के स्टेट हेड आशीष शर्मा से संपर्क स्थापित किया है। इस संदर्भ में शीघ्र ही एमओयू भी किया जाएगा।
----प्रो. एसके गहालावत, डीन ऑफ एकेडमिक, सीडीएलयू, सिरसा।