फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   CDLU: Admission system derailed, registration stopped due to server not being connected

सीडीएलयू : दाखिला व्यवस्था बेपटरी, सर्वर कनेक्ट नहीं होने से पंजीकरण रुके

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 21 Jul 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
CDLU: Admission system derailed, registration stopped due to server not being connected
सीडीएलयू का दाखिला के लिए पोर्टल। - फोटो : Sirsa
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। चौधरी देवीलाल यूनिवर्सिटी में स्नातक स्तरीय दाखिला व्यवस्था बे पटरी हो गई है। रजिस्ट्रेशन शुरू हुए तीन दिन हो चुके हैं, लेकिन अभी तक सीडीएलयू की वेबसाइट ही शुरू नहीं हो पाई है। ऐसे में दाखिला के इच्छुक विद्यार्थी ऑनलाइन आवेदन के लिए इंतजार कर रहे हैं। ऑनलाइन आवेदन के लिए इस बार फैमिली आईडी अपलोड की जानी है, लेकिन विश्वविद्यालय का पोर्टल सरकार के सर्वर से कनेक्ट नहीं हो पाया।
सीडीएलयू प्रशासन ने बिना किसी ट्रायल और होमवर्क किए दाखिला प्रक्रिया शुरू कर दी। नतीजा ये हुआ कि पंजीकरण अवधि शुरू होने पर न आवेदन शुरू हो पाए और न ही ऑनलाइन व्यवस्था सुधरी। ऐसे में सीडीएलयू प्रशासन के हाथ-पांव फूल गए हैं। दाखिला शुरू होने के तीन के बाद भी अभी तक न तो सीडीएलयू का दाखिला पोर्टल शुरू हो पाया है और न ही समस्या का समाधान। ऐसे में दाखिला के इच्छुक विद्यार्थियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

सीडीएलयू के पोर्टल में नहीं था ऑप्शन
इस बार ऑनलाइन आवेदन के लिए जरूरी है कि प्रत्येक विद्यार्थी को अपनी फैमिली आईडी अपलोड करनी होगी। इसी से पोर्टल ऑटोमैटिक तरीके से विद्यार्थी का पूरा डाटा उठाएगा, लेकिन दाखिला शुरू होने के बाद पता चला कि सीडीएलयू की वेबसाइट सरकार के उस पोर्टल से ही कनेक्ट नहीं है, जहां से फैमिली आईडी का डाटा उठाया जाना है। सूत्र बताते हैं कि इसमें तकनीकी खराबी आ गई। ऐेसे में दाखिला व्यवस्था पूरी तरह गड़बड़ हो गई। अब विद्यार्थी तीन दिन से सीडीएलयू के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन अधिकारियों के पास कोई संतोषजनक जवाब नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

18 से शुरू होने से दाखिला, अब तक एक भी आवेदन नहीं
दाखिला समस्या को लेकर सीडीएलयू कैंपस में आए विद्यार्थियों राजेश कुमार, दीपक, दीपांशु, सुमित ने बताया कि ऑनलाइन आवेदन की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन सीडीएलयू की साइट पर ऑप्शन नहीं है। दाखिला शुरू तीन दिन हो चुके हैं, लेकिन अभी तक समस्या आ रही है। छात्राएं सोनिया, अंजू ने कहा कि सीडीएलयू की ओर से दावा किया गया था कि 18 जुलाई से दाखिला के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू हो जाएगा। बताया जा रहा है कि जब विद्यार्थियों ने आवेदन करना शुरू किया तो ये समस्या सामने आई। इसके बाद सीडीएलयू के अधिकारी जागे और व्यवस्था बनानी शुरू की, लेकिन तीन दिन बीत जाने पर भी अभी तक व्यवस्था नहीं कर पाए हैं।

तकनीकी समस्या आई थी, अब दुरुस्त करवा देंगे : रजिस्ट्रार
दाखिले को लेकर पोर्टल में तकनीकी समस्या आई है। फैमिली आईडी अपलोड की जानी है, इसलिए सर्वर कनेक्ट नहीं था। लेकिन अब इस समस्या का समाधान करवा लिया गया है। उम्मीद है कि शुक्रवार से दाखिला के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू हो जाएंगे। - डॉ. राजेश बांसल, रजिस्ट्रार, सीडीएलयू।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed