{"_id":"666b3274eb4a34a8630f310b","slug":"cctv-footage-revealed-the-secret-of-theft-woman-and-youth-arrested-with-jewellery-sirsa-news-c-128-1-sir1002-121092-2024-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: सीसीटीवी फुटेज ने खोला चोरी का राज, महिला और युवक जेवरात के साथ गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: सीसीटीवी फुटेज ने खोला चोरी का राज, महिला और युवक जेवरात के साथ गिरफ्तार
Thu, 13 Jun 2024 11:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Thu, 13 Jun 2024 11:25 PM IST
विज्ञापन
सिरसा। बुधवार को खैरपुर की गुरुनानक नगर वाली गली में किराये के मकान में रहने वाली एक महिला ने साथी के साथ मिल चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम दिया। महिला व उसका साथी मकान के ग्राउंड फ्लोर पर रह रहे वाले आशा रानी के घर से सोने के जेवर व नकदी चुरा लिए। चोरी करने के बाद फरार होते समय दोनों गली में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए। पुलिस ने जांच के दौरान आरोपी महिला को शिवपुरी और साथी युवक को बस स्टैंड से पकड़ा।
पुलिस के अनुसार गुरु नानक नगर वाली गली में आशा रानी किराये के मकान में अपने परिवार के साथ रहती है। आशा रानी ने बताया कि मकान मालिक ने प्रथम मंजिल का फ्लोर मधु नाम की महिला को किराये पर दिया हुआ है। मधु खुद का नाम पूजा बताती थी। आशा रानी का कहना है कि 10 जून को वह अपने रिश्तेदारों के घर सुबह 11 बजे चली गई। जब वह सात बजे घर लौटी तो अलमारी खुली मिली। जब उसने अलमारी चेक की तो पर्स से पैसे और जेवर गायब मिले।
इसके बाद आशा रानी ने अपनी बेटी दिव्या जोकि एक निजी बैंक में नौकरी करती है, उसे घटना के बारे में बताया। दिव्या अपने जानकार निजी बैंक के असिस्टेंट मैनेजर हरप्रीत सिंह को सारी घटना बताई। दिव्या के साथ हरप्रीत सिंह घर पर पहुंचे। उन्होंने गली में लगे सीसीटीवी फुटेज देखी तो मधु उर्फ पूजा अपने एक साथी के साथ मकान से बाहर निकलती हुई दिखाई दी। उसके साथी ने सामान उठा रखा था।
विज्ञापन
बस स्टैंड पर मिला महिला का साथी युवक
सीसीटीवी फुटेज के आधार पर हरप्रीत सिंह ने दोनों को खोजना शुरू किया। खोजबीन करते हुए जब वे बस स्टैंड के पास पहुंचे और ऑटो चालकों व अन्य लोगों को दोनों की फोटो दिखाई। तब लोगों ने बताया कि महिला के साथ जो व्यक्ति है, उस नाम रवि है। वह कंगनपुर रोड पर रहता है और ऑटो रिक्शा चलाता है। जिसके बाद पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस के साथ सभी बस स्टैंड पहुंचे तो वहां रवि को ऑटो के साथ पकड़ लिया। रवि ने बताया कि मधु उर्फ पूजा शिवपुरी में रहने वाले अपने एक रिश्तेदार के घर पर है। इसके बाद सभी पुलिस के साथ शिवपुरी पहुंचे और पुलिस ने मधु उर्फ पूजा को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने उसके पास से चोरीशुदा जेवर व नकदी बरामद कर लिया। पूछताछ में मधु उर्फ पूजा ने बताया कि वह नशे का सेवन करती है और इसी की पूर्ति के लिए चोरी को अंजाम दिया था।