फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   cctv cameras showpiece

Sirsa News: शोपीस बने शहर में लगाए गए सीसीटीवी कैमरे

Sat, 11 Apr 2026 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sat, 11 Apr 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
cctv cameras showpiece
96 सीसीटीवी में ज्यादातर पड़े हैं बंद, शहर की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए प्रशासन ने लगाए थे
विज्ञापन


49 लाख रुपये आई थी लागत, चौक-चौराहों व मुख्य रास्तों पर लगे हैं

तत्कालीन बिजली मंत्री रणजीत सिंह ने किया था उद्घाटन


फोटो 15




सिरसा। शहर में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए लगाए गए सीसीटीवी कैमरे अब शोपीस साबित हो रहे हैं। लाखों रुपये खर्च कर चौक-चौराहों व मुख्य मार्गों पर लगाए गए ये कैमरे लंबे समय से बंद पड़े हैं।
कैमरों के बंद होने का मुख्य कारण बिजली कनेक्शन का स्ट्रीट लाइटों या घरों की सप्लाई से जुड़ा होना है। पहले ये कैमरे लाइट जलने के साथ ही एक्टिव होते थे और बंद होने पर डमी बन जाते थे। अब इनमें से काफी कैमरे खराब हो चुके हैं। इसलिए पुलिस को दुकानों व घरों के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों का ही सहारा लेना पड़ रहा है।
विज्ञापन


13 नवंबर 2020 को तत्कालीन बिजली मंत्री रणजीत सिंह ने सीसीटीवी कंट्रोल रूम का उद्घाटन किया था। सिरसा शहर में 49 लाख 75 हजार रुपये की लागत से 96 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। शहर में सीसीटीवी कैमरे लगाने का उद्देश्य था कि लगातार हर गतिविधि पर नजर होने से आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों में खुद-ब-खुद मानसिक प्रभाव पड़ेगा और अपराध पर अंकुश लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीसीटीवी कैमरे बंद पड़े रहने से शहर व सिविल लाइन थाने के पुलिस कर्मचारियों को काफी परेशानी हो रही है। सिविल लाइन थाना प्रभारी इंस्पेक्टर बलराज व शहर थाना प्रभारी संदीप कुमार कहना है कि इस संबंध में उच्च अधिकारियों को अवगत कराया गया है। सीसीटीवी कैमरे से पुलिस को अपराधी तक पहुंचने में काफी मदद मिलती है। संवाद


यहां लगाए गए हैं सीसीटीवी कैमरे
प्रशासन ने शहर में सांगवान चौक, एक्सचेंज चौक, सदर गेट, रानियां गेट, घंटाघर चौक, भगत सिंह चौक, परशुराम चौक, वाल्मीकि चौक, शिव चौक, जगदेव सिंह चौक, पंजाब नेशनल बैंक वाली गली, फैशन कैंप वाली गली, सुभाष चौक, एकता चौक, जगदंबे पेपर मिल, शाह सतनाम सिंह चौक, गोल डिग्गी चौक, आंबेडकर चौक, विश्वकर्मा चौक, बाल भवन, बाबा भूमण शाह चौक, कचहरी चौक, महाराणा प्रताप चौक, बस स्टैंड आदि स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed