फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   CCI start purchase today narma

सीसीआई आज से शुरू करेगी नरमें की खरीद, पहले आने वाले किसानों को मिलेगा पहले टोकन

Sun, 03 May 2020 10:48 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 03 May 2020 10:48 PM IST
विज्ञापन
CCI start purchase today narma
लॉकडाउन के चलते सरकार किसानों की फसल खरीद करने के लिए प्रयास कर रही है। नरमे की खरीद लॉकडाउन के कारण बंद कर दी गई थी, जिससे आज से दोबारा शुरू कर दिया जाएगा। लॉकडाउन के चलते प्रशासन कम से कम किसानों को खरीद के लिए बुलाया जाएगा। मार्केट कमेटी नरमा लेकर आने वाले पहले किसानों को पहले टोकन देगी।
विज्ञापन

सीसीआई जिले के किसानों का नरमे की खरीद 41 दिन बाद चार मई से शुरू कर रही है। जिले में डबवाली, कालांवाली और सिरसा में आज से खरीद शुरू होगी, जबकि ऐलनाबाद में खरीद कार्य चल रहा है। नरमा लेकर आने वाले सभी किसानों की सीसीआई द्वारा खरीद की जाएगी। सीसीआई के मापदंडों के अनुसार नरमे में नमी की मात्रा आठ प्रतिशत तक पाए जाने पर कोई कटौती नहीं होगी। जबकि आठ से 12 प्रतिशत तक पाने जाने पर कटौती होगी। नरमे में अगर नमी 12 प्रतिशत से अधिक है तो नरमे की खरीद नहीं की जाएगी।
विज्ञापन

नरम बेचने के लिए यह दस्तावेज जरूरी
नरमा लेकर आने वाले किसानों को सीसीआई को नरमा बेचने के लिए जमाबंदी, आधार कार्ड, बैंक पास बुक या कैंसल चेक सहित एक फोटो लेकर आना जरूरी है। अगर इनमें से कोई दस्तावेज नहीं है तो किसान को टोकन लेने में परेशानी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीसीआई द्वारा कपास मंडी में सोमवार से नरमे की खरीद शुरू की जा रही है। नरमा लेकर आने वाले सभी किसानों से खरीद की जाएगी।
- ईयू इंगले, सीसीआई मैनेजर सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed