{"_id":"6998aa1d20c9fafb8d0f7cce","slug":"cbse-12th-physics-exam-sirsa-news-c-128-1-sir1002-153408-2026-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: भौतिकी के संख्यात्मक आधारित प्रश्नों ने उलझाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: भौतिकी के संख्यात्मक आधारित प्रश्नों ने उलझाया
Sat, 21 Feb 2026 12:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Sat, 21 Feb 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
सिरसा।केंद्र से सीबीएसई की परीक्षा देकर बाहर आते हुए विद्यार्थी। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की 10वीं व 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाएं शुक्रवार को जिलेभर में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुईं। दोनों कक्षाओं में किसी भी केंद्र पर अनुचित साधनों (यूएमसी) का कोई मामला सामने नहीं आया। सभी परीक्षा केंद्रों पर कड़े सुरक्षा प्रबंधों और बोर्ड के दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन किया गया।
जिले में कुल 20 परीक्षा केंद्रों पर बोर्ड परीक्षाएं संचालित की जा रही हैं। 12वीं कक्षा के कुल 5563 विद्यार्थी परीक्षा दे रहे हैं, जबकि 10वीं कक्षा के 6190 विद्यार्थी बोर्ड परीक्षा में शामिल हो रहे हैं। परीक्षा केंद्रों पर विद्यार्थियों की उपस्थिति संतोषजनक रही और अधिकतर परीक्षार्थी समय से पहले ही केंद्रों पर पहुंच गए थे।
शुक्रवार को 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों ने भौतिकी विषय की परीक्षा दी। परीक्षा समाप्त होने के बाद विद्यार्थियों ने बताया कि पेपर का स्तर मध्यम रहा। कुछ छात्रों के अनुसार प्रश्नपत्र न तो अधिक आसान था और न ही अत्यधिक कठिन। सिलेबस आधारित रहा। अधिकांश प्रश्न एनसीईआरटी पर आधारित रहे, जिससे नियमित अध्ययन करने वाले विद्यार्थियों को प्रश्न हल करने में विशेष परेशानी नहीं हुई। कुछ अंकों के संख्यात्मक प्रश्नों में समय प्रबंधन की आवश्यकता महसूस हुई, लेकिन कुल मिलाकर पेपर संतोषजनक रहा। 10वीं एडिशनल विषय पर रही परीक्षा : 10वीं कक्षा के विद्यार्थियों की एडिशनल सब्जेक्ट्स की परीक्षा आयोजित की गई। इन विषयों में ब्यूटी एंड वेलनेस, मार्केटिंग एंड सेल्स, मल्टीमीडिया, मल्टी स्किल फाउंडेशन कोर्स, फिजिकल एक्टिविटी ट्रेनर तथा डाटा साइंस शामिल रहे। विद्यार्थियों ने बताया कि प्रश्नपत्र पाठ्यक्रम के अनुरूप रहा और ज्यादातर प्रश्न व्यावहारिक ज्ञान पर आधारित रहे। कई छात्रों ने कहा कि पेपर ठीक रहा और उन्हें अच्छे अंक आने की उम्मीद है।