फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Caution: RO water is not drinkable, coliform bacteria found in sample test

सावधान : आरओ पानी नहीं पीने लायक, सैंपल जांच में मिले कॉलिफोर्म बैक्टीरिया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 13 Aug 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
Caution: RO water is not drinkable, coliform bacteria found in sample test
आरओ प्लांट से पानी के सैंपल लेते स्वास्थ्य कर्मी - फोटो : Sirsa
सिरसा। अगर आप ने भी दुकान और कार्यालय में आरओ प्लांट का कैंपर लगाया हुआ है और उसी पानी का सेवन करते है तो सावधान हो जाएं। क्योंकि स्वास्थ्य विभाग की ओर से लिए गए तीन आरओ प्लांटों के पानी के सैंपल फेल आए हैं। सैंपलों की रिपोर्ट में कॉलिफोर्म बैक्टीरिया मिला है। जोकि स्वास्थ्य के लिए बहुत घातक है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की ओर से 10 दिन पहले शहर के तीन आरओ प्लांटों से पानी के सैंपल लिए गए थे। इन सैंपलों की रिपोर्ट अब आई है। तीनों प्लांटों के पानी की जांच में कॉलिफोर्म बैक्टीरिया मिला है, जोकि स्वास्थ्य के लिए बहुत घातक है। इसके सेवन से कई तरह की बीमारियां लग सकती है। स्वास्थ्य विभाग ने सैंपलों की रिपोर्ट के आधार पर डीएफएससी और अन्य अधिकारियों को पत्र लिखा है ताकि आरओ प्लांट संचालकों पर उचित कार्रवाई की जा सके। शहर में 25 के करीब आरओ के प्लांट हैं। जो पानी को फिल्टर करते हैं।
विज्ञापन

बता दें कि जब विभाग की टीम सैंपल लेने के लिए पहुंची थी तो आरओ प्लांटों की स्थिति काफी खराब मिली थी। प्लांटों में न तो क्लोरीन का उपयोग किया जा रहा था और न ही सफाई संबंधित कोई विशेष प्रबंध मिले थे। हालांकि इससे पहले विभाग की ओर से कई गांवों में पानी के सैंपल लिए गए थे। उनमें भी कॉलिफोर्म बैक्टीरिया पाया गया था। स्वास्थ्य विभाग की टीम की ओर से लगातार पानी के सैंपल लिए जा रहे है। कैंपरों के पानी के सेवन के कारण रैपिड फोर्स के करीब 15 जवानों का स्वास्थ्य खराब हुआ था। जिसके पश्चात स्वास्थ्य विभाग ने पुलिस लाइन सहित अन्य कई स्थानों से सैंपल लिए थे। उनकी रिपोर्ट में भी क्लोरीन और कई तरह की कमियां मिलीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर में कई जगह होते हैं कैंपर सप्लाई
पानी के कैंपर सरकारी, प्राइवेट कार्यालयों, पुस्तकालय, कॉलेज, स्कूल और शहर की दुकानों पर सप्लाई किए जाते है। संचालक हर रोज ठंडे और फिल्टर पानी की सप्लाई करतें हैं। ऐसे में कॉलिफोर्म बैक्टीरिया युक्त ये कैंपर सामान्य व्यक्ति में कई तरह की बीमारियों को बढ़ावा दे सकते हैं। सैंपल की रिपोर्ट आने के बाद विभाग ने डीएफएससी को भी पत्र लिख आरओ प्लांट संचालकों पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
20 तरह की बीमारियों से व्यक्ति हो सकता है ग्रस्त
पानी में कॉलिफोर्म बैक्टीरिया होने से दांत, हड्डियों, पेट, पाचन तंत्र, चमड़ी रोग, कैंसर, डायरिया और अन्य कई प्रकार की गंभीर बीमारियां हो सकती है। ये बीमारियां मनुष्य के लिए जानलेवा साबित हो सकती हैं।
सैंपलों लेनी पहुंची टीम तो संचालकों ने लगा दिए थे ताले
स्वास्थ्य विभाग की टीम जब आरओ प्लांटों के सैंपल लेने पहुंची तो संचालक प्लांट को ताला ही लगाकर वहां से चले गए। जिसके कारण विभाग की टीम केवल तीन प्लांट से ही पानी के सैंपल ले पाई थी। विभाग की ओर से गुरु कृपा आरओ पीर मंदिर, काहना आरओ कैंपर सिरसा, सरस्वती आरओ कैंपर शाह सतनाम रोड से सैंपल लिए गए थे। इन तीनों प्लांटों से लिए गए पानी सैंपल फेल मिले हैं।
क्या होता है कॉलिफोर्म बैक्टीरिया
पानी में कॉलिफोर्म बैक्टीरिया कई विषैले जीवाणुओं को फैलने में अहम भूमिका निभाता है। इसकी उपस्थिति में कई प्रकार के घातक बैक्टीरिया पनपते हैं। जिससे कई प्रकार की जल जनित बीमारियां होती है। पानी की टंकी साफ न होने और सफाई का विशेष ध्यान न रखने के कारण बैैैैक्टीरिया पनपता है। इससे बचाव के लिए लोग पानी को उबालकर पीना चाहिए।

आरओ प्लांट से लिए गए पानी के सैंपलों की रिपोर्ट फेल आई है। संबंधित आरओ प्लांट संचालकों को नोटिस जारी किया गया है। संबंधित विभाग को भी पत्र लिखा गया है। ताकि उचित कार्रवाई हो सके। तीन ही सैंपल लिए गए थे, इनमें कॉलिफोर्म बैक्टीरिया की पुष्टी हुई है।
-डॉ. हरसिमरण सिंह, इंचार्ज, मलेरिया विभाग, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed