{"_id":"63ab2fdd65e3ef39f0447531","slug":"catering-19-minutes-mock-drill-after-examining-a-patient-the-department-claimed-complete-preparations-to-deal-with-corona-sirsa-news-hsr650910458","type":"story","status":"publish","title_hn":"खानापूर्ति : 19 मिनट की मॉक ड्रिल, एक मरीज जांच कर विभाग ने किया कोरोना से निपटने के लिए पूरी तैयारियां का दावा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खानापूर्ति : 19 मिनट की मॉक ड्रिल, एक मरीज जांच कर विभाग ने किया कोरोना से निपटने के लिए पूरी तैयारियां का दावा
विज्ञापन
ट्रायज वार्ड से आइसोलेशन वार्ड में मरीज को ले जाते स्वास्थ्य कर्मी । संवाद
- फोटो : Sirsa
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। कोरोना की आशंकित लहर को देखते हुए स्वास्थ्य सुविधाओं की तैयारी जांचने के लिए नागरिक अस्पताल में मॉक ड्रिल हुई। यह मॉक ड्रिल केवल 19 मिनट में ही खत्म कर दी गई। इसमें केवल एक डमी मरीज की ही जांच की गई। इस दौरान एंबुलेंस और आपात स्थिति को लेकर कोई व्यवस्था नहीं जांची गई। केवल एक मरीज जांच कर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने कोरोना से निपटने के लिए पूरी तैयारियों का दावा किया है।
नागरिक अस्पताल में दोपहर एक बजे मॉक ड्रिल शुरू की गई। सबसे पहले इमरजेंसी भवन में बनाई गई फ्लू ओपीडी की खिड़की पर मरीज की पर्ची काटी गई। ओपीडी में डॉक्टर रोकी मित्तल ने मरीज की जांच की और कोरोना सैंपल लिया। सैंपल को लैब में पहुंचाया गया। इसके बाद मरीज की स्थिति का सामान्य बताते हुए उसे पैदल ही प्रथम मंजिल पर बने ट्रायज रूम में शिफ्ट कर दिया गया। यहां पर भी डॉक्टर मित्तल ने मरीज की ऑक्सीजन, बीपी जांच कर उनकी फाइल तैयार की। मरीज की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उसे प्रथम मंजिल पर बने आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया। यहां मरीज को ऑक्सीजन लगाई गई। वहीं हार्टबीट, दवाई और इंजेक्शन देने के बाद उसे वंटिलेटर पर भर्ती किया गया। एक मरीज की जांच पूरी होने के बाद सिर्फ 19 मिनट में मॉक ड्रिल खत्म कर दी गई। इस दौरान न तो एंबुलेंस का इस्तेमाल किया गया और न ही इमरजेंसी व सांस के रोगी होने वाले मरीज के लिए रिहर्सल की गई। वहीं अधिकारियों ने कोरोना की आशंकित लहर के दौरान पूरी तैयार होने के दावे भी किए हैं। इस मौके पर पीएमओ डॉ. संदीप गुप्ता, ओपीडी इंचार्ज पंकज कुमार, जिला महामारी अधिकारी डॉ. संजय उपस्थित रहे।
ऑक्सीजन मास्क की पाइप लगाने और उपकरणों को लाने लेज ाने में होती रही देरी
मॉक ड्रिल के दौरान ट्रायज वार्ड में मरीज को पैदल ही पहुंचा गया। यहां उसकी स्थिति गंभीर होने के बाद उसे व्हीलचेयर पर बैठाकर आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया। वेंटिलेटर को शुरू करने के बाद बिना इस्तेमाल ही बंद कर दिया गया। मरीज को ऑक्सीजन मास्क लगाने के दौरान पाइप लगाने और उपकरणों को लाने ले जाने में देरी होते हुए दिखाई दी। अधिकारी कोरोना संक्रमित मरीज का तापमान जांचने के लिए थर्मामीटर लगाने की जगह व अन्य जानकारी भी कर्मचारियों को देते हुए दिखाई दिए।
विज्ञापन
कोविड कर्मचारियों के लिए विभाग ने मुख्यालय को लिखा पत्र
स्वास्थ्य विभाग में कोविड के दौरान अस्थायी तौर पर लगे 64 कर्मचारियों को स्वास्थ्य विभाग ने सेवा मुक्त करने का पत्र जारी किया है। अब कोरोना को देखते हुए विभाग ने कर्मचारियों का समय बढ़ाने या अन्य कर्मचारी नियुक्त करने की मांग को लेकर मुख्यालय पत्र लिखा है। पीएमओ डॉ. संदीप गुप्ता ने बताया कि कोरोना से निपटने के लिए उनके पास प्राप्त मात्रा में स्टाफ व उपकरण हैं। कोविड कर्मचारियों का समय बढ़ाने या अन्य कर्मचारियों की नियुक्ति के लिए मुख्यालय को पत्र लिखा है।
दो हजार कोरोना वैक्सीन की डोज पहुंचीं, आज अस्पताल में लगेगी वैक्सीन
स्वास्थ्य विभाग के पास को वैक्सीन की दो हजार डोज पहुंची है। लाभार्थियों को बुधवार से अस्पताल में वैक्सीन लगाने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। दूसरी व बूस्टर डोज से वंचित रहे लाभार्थी वैक्सीन लगवा सकते हैं। विभाग ने अब मुख्यालय से दो हजार कोविशील्ड वैक्सीन की डिमांड भेजी है।
नागरिक अस्पताल में ये है सुविधाएं
डॉक्टर 45
स्टाफ नर्स 106
फार्मासिस्ट 10
एलटी 47
वेंटिलेटर 26
ऑक्सीजन कंस्टेटर 72
ऑक्सीजन सिलिंडर 300
ऑक्सीजन प्लांट 1000 लीटर पर मिनट
वर्जन
कोरोना की आशंकित लहर को देखते हुए मॉक ड्रिल की गई। इसमें तैयारियों को जांचा गया है। मॉक ड्रिल में जो भी कमी होगी, उसे पूरा किया जाएगा। विभाग के पास स्टाफ व उपकरण प्राप्त मात्रा में उपलब्ध हैं। विभाग पूरी तरह से तैयार है। - डॉ. संदीप गुप्ता, पीएमओ, नागरिक अस्पताल सिरसा।

मॉक ड्रिल के दौरान ट्रायज वार्ड में डमी मरीज की जांच करते डॉक्टर। संवाद- फोटो : Sirsa