फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Cash worth Rs 5 lakh seized from the car

Sirsa News: कार से पांच लाख रुपये की नकदी जब्त

Thu, 19 Sep 2024 11:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Thu, 19 Sep 2024 11:30 PM IST
विज्ञापन
Cash worth Rs 5 lakh seized from the car
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। विधानसभा चुनाव के मद्देनजर विशेष चेकिंग अभियान के तहत एएनसी डबवाली स्टाफ ने चौटाला सीमा के पास नाका लगाकर कार सवार एक युवक से 4.5 लाख रुपये की नकदी जब्त की है। पुलिस ने रुपये को ट्रेजरी में जमा करवाकर आयकर विभाग को सूचित कर दिया है।

पुलिस अधीक्षक दीप्ति गर्ग ने बताया कि चौटाला सीमा के पास नाका लगाकर एंटी नारकोटिक सेल एएसआई दलबीर सिंह के नेतृत्व में वाहनों की जांच कर रही थी। उन्होंने बताया कि शक की बिनाह पर एक कार जो हनुमानगढ़ रोड की तरफ से आ रही थी। इसको रुकवाकर ड्यूटी मजिस्ट्रेट आशीष शर्मा की मौजूदगी में उसकी तलाशी ली तो कार में 4 लाख 49500 रुपये की नकदी बरामद हुई। युवक की पहचान सुनील कुमार वार्ड नंबर-13 बस स्टैंड के पास ठाकरूबाला 2 एनएम हनुमानगढ़ के रूप में हुई है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जब उक्त राशि के बारे में पुलिस ने पूछताछ की तो कार चालक कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया। उक्त राशि को चुनाव आचार संहिता के चलते जब्त कर संबंधित विभाग को सूचित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed