फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Cash and jewelery stolen by breaking locks of house in Khanna Colony

Sirsa News: खन्ना कॉलोनी में घर के ताले तोड़कर से नकदी व आभूषण किए चोरी

Thu, 26 Dec 2024 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Thu, 26 Dec 2024 11:39 PM IST
विज्ञापन
Cash and jewelery stolen by breaking locks of house in Khanna Colony
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। शहर की खन्ना कॉलोनी में बंद मकान में घुसकर चोर नकदी सहित आभूषण व सामान चोरी कर ले गए। परिवार के सदस्य तीन-चार दिनों के लिए टोहाना गए हुए थे। पुलिस ने मालिक के बयानों के आधार पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


पुलिस को दिए बयान में शुभम कटारिया ने बताया कि 19 दिसंबर को वह परिवार सहित अपनी बहन के पास टोहाना गए हुए थे। देर रात्रि को चोरों ने मकान में घुसकर अलमारी का ताला तोड़कर उसमें रखे 27 हजार रुपये, 2 तोले सोने का हार, सोने की 2 अंगूठियां, लैपटॉप और मोबाइल फोन चोरी कर ले गए। 24 दिसंबर की शाम को जब वापस आए तो घर का मुख्य गेट का ताला टूटा हुआ था। अंदर जाकर देखा तो सामान बिखरा पड़ा था। सामान संभाला तो उपरोक्त सामान गायब था। अपने स्तर पर आसपास के लोगों से भी पूछताछ की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। इसपर पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed