फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Cases have been registered against more than 70 farmers for harassing the common people by jamming the National Highway.

नेशनल हाईवे जाम कर आम लोगों को परेशान करने पर 70 से अधिक किसानों पर मामले दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 29 Aug 2021 11:38 PM IST
विज्ञापन
Cases have been registered against more than 70 farmers for harassing the common people by jamming the National Highway.
सिरसा। लाठीचार्ज के विरोध में टोल प्लाजा पर पहुंचकर हाईवे जाम करने वाले 70 से ज्यादा प्रदर्शनकारी किसानों के खिलाफ पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किए हैं। इन किसानों के पर हुड़दंग करने, रोड जाम करके आमजन को बाधा पहुंचाने आदि की धाराएं लगाई हैं। किसानों ने रविवार को भी शहर के बाबा भूमण शाह चौक पर विरोध प्रदर्शन के बाद सरकार का पुतला फूंका। इससे पहले किसानों ने बरनाला रोड पर विरोध प्रदर्शन भी किया।
विज्ञापन

शनिवार को करनाल में किसानों पर पुलिस की ओर से लाठीचार्ज करने और कई किसानों को हिरासत में लिए जाने के बाद संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर किसानों ने जिले में करीब 10 स्थानों पर करीब साढ़े पांच घंटे तक रोड जाम करके आवाजाही बाधित कर दी। जिसके कारण आमजन को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। पुलिस प्रशासन ने डबवाली सदर थाना में खुईयां मलाकना टोल प्लाजा को जाम करने वाले मुखपाल, गुरप्रेम, मनप्रीत, हरचरण, गुरसेवक सहित अन्य करीब 42 किसानों पर मामला दर्ज किए हैं। वहीं दूसरी तरफ डिंग थाने में हिसार रोड स्थित भावदीन टोल प्लाजा को जाम करने पर भूपेंद्र सिंह, रोशन लाल सहित करीब 28 किसानों पर धारा 109, 147, 149, 283, 341 आईपीसी के तहत मामले दर्ज किए गए हैं।
विज्ञापन

किसान बोले- कृषि कानून रद्द हुए तो मामले भी हो जाएंगे रद्द
किसान नेता भूपेंद्र सिंह वैदवाला ने कहा कि पहले भी किसानों पर कई मामले दर्ज हो चुके हैं। किसान पर्चों से डरकर पीछे हटने वाले नहीं है। उनका आंदोलन लगातार जारी रहेगा। किसी भी हालात में वे पीछे नहीं हटेंगे। उन पर पहले भी करीब 10 मामले दर्ज हो चुके हैं। कृषि कानून रद्द होने के बाद पुलिस की ओर से दर्ज किए मामले भी रद्द हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों ने फूंका उपमुख्यमंत्री और बिजली मंत्री आवास के समक्ष पुतला
करनाल में किसानों पर हुए लाठीचार्ज के मामले को लेकर रविवार को भी किसान बाल भवन के समक्ष एकत्र हुए और प्रदर्शन करते हुए बाबा भूमण शाह चौक पर पहुंचे। पुलिस प्रशासन की ओर से चौक पर पहले ही आरएएफ के जवानों को तैनात किया गया था। किसानों ने यहां पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री मनोहरलाल, उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला का पुतला फूंका। रविवार को प्रदर्शन का नेतृत्व भारतीय किसान एकता के प्रदेशाध्यक्ष लखविंद्र सिंह ने किया। पुतला फूंकने के बाद किसानों ने राज्यपाल के नाम डीएफएससी सुरेंद्र सैनी को ज्ञापन सौंपा।
किसान नेता लखविंद्र सिंह ने कहा कि मौजूदा सरकार आंदोलन से डर गई है। 5 सितंबर को मुजफ्फरनगर यूपी में होने वाली महारैली को लेकर सरकार घबराई हुई है। किसान कोई पाकिस्तान या चीन से नहीं आया जो ये बदसलूकी की गई है। किसानों पर सीएम सिटी करनाल में बर्बरतापूर्वक जुल्म बरपाना कहां की इंसानियत है। उन्होंने कहा कि अगर एसडीएम करनाल पर कार्रवाई न हुई तो हम रोष स्वरूप बड़े स्तर का प्रदर्शन करेंगे। लखविंद्र सिंह ने बताया कि 31 अगस्त को राकेश टिकैत सिरसा आएंगे और दवाखाना का शुभारंभ करने के बाद जनसभा को संबोधित करेंगे। इस जनसभा में करनाल में हुए कृत्य के विरोध में भी रणनीति बनाई जाएगी। इस मौके पर मैक्स साहुवाला, गुरी, गुरप्रेम सिंह, सुखदेव सिंह आदि उपस्थित रहे।

मंत्रियों के आवास के समक्ष भारी पुलिस बल रहा तैनात
किसानों द्वारा विरोध प्रदर्शन करने की सूचना मिलने के बाद बरनाला रोड स्थित बाबा भूमण शाह चौक पर पुलिस प्रशासन की ओर से जवानों को तैनात कर दिया गया है। इस मौके पर डीएसपी आर्यन चौधरी भी उपस्थित रहे। वहीं यातायात थाना प्रभारी ने जाम की स्थिति से निपटने के लिए रोड को डायवर्ट कर दिया। ताकि आमजन को परेशानी का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed