{"_id":"6a64fdc7a271d0fcc1003d5e","slug":"case-on-9-in-attack-sirsa-news-c-128-1-sir1004-162068-2026-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: मजदूर पर हमला, नौ आरोपियों पर प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: मजदूर पर हमला, नौ आरोपियों पर प्राथमिकी दर्ज
Sat, 25 Jul 2026 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Sat, 25 Jul 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। गांव मुसाहिबवाला में पुरानी रंजिश में एक मजदूर पर कुछ लोगों ने हमला किया। पुलिस ने घायल के बयान दर्ज कर नौ आरोपियों के खिलाफ सदर थाना सिरसा में प्राथमिकी दर्ज की है।
गांव मुसाहिबवाला निवासी ओम प्रकाश खेती-बाड़ी का काम करते हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि करीब दो वर्ष पहले मजदूरी के रुपये को लेकर गांव के मनु से उनकी कहासुनी हुई थी। इस घटना के बाद से मनु उनसे रंजिश रखने लगा।
22 जुलाई को सुबह करीब 10 बजे ओम प्रकाश खेत से मोटरसाइकिल पर घर लौट रहे थे। गुरमुख सरपंच के खेत के पास अमर, उसके बेटे मनु, सोनू, गेजू और उनके पांच अन्य साथियों ने उन्हें रोक लिया।
विज्ञापन
आरोपियों ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मारकर गिरा दिया। इसके बाद उन्होंने लोहे की रॉड और डंडों से ओम प्रकाश पर हमला किया।
पुलिस जांच जारी
हमले के दौरान शोर सुनकर लोग मौके पर पहुंचे। इसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से भाग निकले। जांच अधिकारी एएसआई दीपा रानी ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार करेगी।