फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Case filed against two people for embezzlement of Rs 6 lakh

Sirsa News: 6 लाख रुपये के गबन के आरोप में दो लोगों पर केस दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 08 Jun 2023 11:14 PM IST
विज्ञापन
Case filed against two people for embezzlement of Rs 6 lakh
सिरसा। आईजी हिसार रेंज के आदेश पर ऐलनाबाद थाना पुलिस ने छह लाख रुपये की धोखाधड़ी किए जाने के आरोप में दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर कुलविंद्र निवासी गुरु नानकपुरा वार्ड नंबर 21 फतेहाबाद व मोनू कुमार निवासी मेरू छानी पोस्ट चत्री बारी भद्रा जिला हनुमानगढ़ के खिलाफ मामला दर्ज किया है। दोनाें आरोपियों ने महिलाओं को अधिक राशि का लोन दिलवाने का झांसा देकर ठगी की थी।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में फतेहाबाद निवासी गुरमीत सिंह पुत्र रामफल ने बताया कि वह भारत फाइनेशियल इंक्लुजन लिमिटेड ब्रांच ऐलनाबाद ब्रांच मैनेजर के पद पर कार्यरत है। उनकी कंपनी लोगों को बिजनेस करने व सहायता करने के लिए लोन देती है। उपरोक्त आरोपी उसकी ब्रांच में फील्ड आफिसर का कार्य करता थे। कंपनी ने बाहर व कुछ गांव में स्वयं सहायता समूह चलाने वाली महिलाओं को लोन दिए हुए थे। उपरोक्त आरोपियों ने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए महिलाओं को अधिक राशि सेंक्शन करने का झांसा देकर एक साथ सारे पैसे ले लिए और ब्रांच में जमा नहीं करवाए। जब वे फील्ड में निरीक्षण करने गया तो कुछ महिला सदस्यों ने बताया कि हमारा अधिक राशि का लोन कब आएगा तो उसे शक हुआ। इस पर उन्होंने सारी महिला सदस्यों से पूछताछ की तो उसे पता चला कि गबन हुआ है। जब उसने राशि का हिसाब-किताब किया तो 6 लाख से अधिक राशि का गबन मिला। इस संबंधी दोनों को कई बार बुलाया गया, लेकिन नहीं आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed