फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Case filed against Shiv Pathology for giving fake report of Corona

कोरोना की फर्जी रिपोर्ट देने पर शिव पैथोलॉजी पर मामला दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 18 Aug 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Case filed against Shiv Pathology for giving fake report of Corona
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

डबवाली। महामारी के दौरान कोरोना की फर्जी रिपोर्ट देने के आरोप में पुलिस ने निजी पैथोलॉजी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। प्रधानमंत्री कार्यालय में शिकायत करने पर गठित जांच कमेटी ने शिव पैथोलॉजी पर आरोप सही पाया है।
पुलिस को दी शिकायत में मंडी डबवाली के वार्ड नंबर 3 निवासी दीपक गर्ग ने बताया कि उसने अपनी भाभी मीनाक्षी पत्नी अशोक कुमार का 21 अप्रैल 2021 को शिव पैथोलोजी लैब मंडी किलियावाली जिला श्री मुक्तसर साहिब एवं सिविल अस्पताल मंडी डबवाली से कुछ मिनटों के अंतराल में कोविड-19 आरटीपीसीआर टेस्ट करवाया था। इसमें सिविल अस्पताल ने रिपोर्ट पॉजिटिव दी थी, जबकि शिव पैथोलॉजी ने रिपोर्ट नेगेटिव दी। शिव पैथोलॉजी लैब द्वारा दी गलत एवं फर्जी रिपोर्ट के कारण परिवार में कोरोना महामारी फैल गई एवं सारा परिवार कोरोना ग्रस्त हो गया। विषम परिस्थितियों में सभी का इलाज करवाया एवं उसके माता-पिता स्वस्थ जीवन जी रहे थे। रिपोर्ट गलत एवं फर्जी देने के कारण माता-पिता की कोरोना से मौत हो गई।
विज्ञापन

उसने बताया कि शिव पैथोलॉजी लैब के मालिक शिव भगवान एवं डॉ. गुरप्रीत कौर सेठी को भली भांति जानकारी थी कि वह मीनाक्षी देवी पत्नी अशोक कुमार की कोरोना-19 की गलत रिपोर्ट दे रहे हैं। इसकी शिकायत उन्होंने प्रधानमंत्री एवं हरियाणा सरकार चंडीगढ़ एवं अन्य विभागों को भी भेजी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधानमंत्री कार्यालय ने शिकायत पर संज्ञान लेते हुए सिविल अस्पताल डबवाली में जांच के लिए भेजी। वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी ने इस संदर्भ में चार डॉक्टरों का पैनल बना कर जांच करवाई। इसके बाद इसकी जांच सीएमओ श्रीमुक्तसर साहिब पंजाब ने भी चार डॉक्टरों का पैनल बनाकर करवाई, जिसमें दोनों राज्यों की जांच कमेटी द्वारा शिकायत व तथ्यों को सही पाया गया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed