{"_id":"6467b4605f88757d31026c96","slug":"case-filed-against-private-bus-operator-and-owner-for-assaulting-bus-stand-incharge-sirsa-news-c-21-1-137597-2023-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: बस स्टैंड इंचार्ज से मारपीट करने वाले निजी बस परिचालक व मालिक पर मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: बस स्टैंड इंचार्ज से मारपीट करने वाले निजी बस परिचालक व मालिक पर मामला दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऐलनाबाद । ऐलनाबाद बस अड्डा इंचार्ज का अपहरण कर उसके साथ मारपीट करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। रोडवेज कर्मचारियों ने बीते दिन आरोपियों पर कार्रवाई किए जाने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया था। जिसके पश्चात अब पुलिस प्रशासन हरकत में आया है।
पुलिस को दी शिकायत में ऐलनाबाद बस स्टैंड इंचार्ज रामकुमार निवासी नीमला ने बताया कि वह हरियाणा रोडवेज में निरीक्षक के पद पर बस स्टैंड इंचार्ज के रूप में ऐलनाबाद में तैनात है। बीती 17 मई को छपोला निजी बस चालक को जब समय अनुसार बस चलाने को कहा गया तो उन्होंने उसके साथ बहसबाजी करनी शुरू कर दी। इस दौरान उन्होंने मंत्री तक पहुंच होने और बदली करवाने की भी धमकी दी। तभी बस परिचालक जसविंदर उर्फ जस्सी व बस मालिक सत्यप्रकाश ने बहस करते हुए उसके साथ मारपीट करनी शुरू कर दी।
दोनों ने उसे निजी बस में खींच लिया और चलती बस में उसके साथ मारपीट की। उक्त आरोपी उसे आंबेडकर चौक तक मारपीट करते हुए ले गए। दोनों ने उसका गला दबाया और जान से मारने की धमकी भी दी। ऐसे में उसको यात्रियों ने बचाया और वह चलती बस से छलांग लगा कर भाग गया। अब पुलिस ने बस स्टैंड इंचार्ज की शिकायत पर निजी बस के परिचालक व बस मालिक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।