{"_id":"673e2735af1036c45e076857","slug":"car-riders-defrauded-peanut-seller-of-rs-2000-sirsa-news-c-128-1-sir1002-128877-2024-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: कार सवारों ने मूंगफली विक्रेता को लगाई 2 हजार की चपत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: कार सवारों ने मूंगफली विक्रेता को लगाई 2 हजार की चपत
Wed, 20 Nov 2024 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Wed, 20 Nov 2024 11:45 PM IST
विज्ञापन
बडागुढ़ा। गांव बप्पां में ठेला लगाकर मूंगफली बेचने वाले व्यक्ति को कार सवार युवकों ने ऑनलाइन पेमेंट करने के नाम पर दो हजार रुपये की चपत लगा दी।
मूंगफली विक्रेता यूपी निवासी समशुद्दीन ने बताया कि उसके ठेले पर एक कार आकर रुकी, जिसमें 2 लोग सवार थे। एक व्यक्ति ने 300 रुपये की मूंगफली ले ली। इसके बाद व्यक्ति ने उससे कहा कि उसे नकद पैसों की जरूरत है, इसलिए वह उसके खाते में दो हजार रुपये डाल रहा। 300 रुपये मूंगफली के काटकर 1700 रुपये नकद दे दे। समशुद्दीन के मुताबिक पैसे लेने के बाद कार सवार ने उसके मोबाइल पर 2 हजार रुपये की पेमेंट का फर्जी मैसेज भेज दिया और उक्त लोग कार लेकर चलते बने। इसके बाद में उसे ठगी का पता चला। संवाद