फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Car rider arrested with 18 kg doda poppy

Sirsa News: 18 किलो डोडा पोस्त के साथ कार सवार गिरफ्तार

Tue, 27 Aug 2024 01:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Tue, 27 Aug 2024 01:49 AM IST
विज्ञापन
Car rider arrested with 18 kg doda poppy
सिरसा। चोपटा थाना पुलिस ने विशेष चेकिंग अभियान के दौरान गांव नेजिया खेड़ा क्षेत्र से कार सवार युवक से 18 किलो 110 ग्राम डोडा पोस्त बरामद किया है। पुलिस ने मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

एसपी विक्रांत भूषण ने बताया कि स्पेशल स्टाफ के प्रभारी संदीप कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम चोपटा थाना क्षेत्र के गांव नेजिया खेड़ा क्षेत्र में आने- जाने वाले वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान कार सवार तहसील भादरा, जिला हनुमानगढ़ राजस्थान के गांव किनाला निवासी दौलत राम आता दिखाई दिया। पुलिस टीम को देखते ही वह कार मोड़कर भागने लगा।
विज्ञापन

पुलिस की टीम ने कार सवार का पीछा कर उसे काबू कर लिया। कार की तलाशी लेने पर कार में रखे कट्टों में 18 किलो 110 ग्राम डोडा पोस्त बरामद हुआ। एसपी विक्रांत ने बताया कि दौलत राम के खिलाफ नाथूसरी चोपटा थाने में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। उन्होंने बताया कि आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed