फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Car hits bike directly on overbridge, two killed, one injured

Sirsa News: ओवरब्रिज पर कार ने बाइक को मारी सीधी टक्कर, दो की मौत, एक घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 06 Feb 2024 10:21 PM IST
विज्ञापन
Car hits bike directly on overbridge, two killed, one injured
सिरसा। बस स्टैंड के पास रेलवे ओवरब्रिज पर सोमवार देर रात को कार की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। शहर थाना पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। परिजनों व घायल युवक के बयान के आधार पर पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस को दिए बयान में तेजाखेड़ा निवासी सन्नी ने बताया कि वह मजदूरी करता है। सोमवार रात्रि करीब साढ़े 12 बजे वह अपने दोस्त रानियां के सादेवाला निवासी ओमप्रकाश व तेजाखेड़ा निवासी दीपक के साथ बाइक पर आंबेडकर चौक से बस स्टैंड की ओर से जा रहे थे। बाइक दीपक चला रहा था। रेलवे पुल के ऊपर पहुंचने पर सामने से तेज व लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए एक कार के चालक ने बाइक में सीधी टक्कर मार दी। टक्कर लगने से तीनों बाइक से नीचे गिर गए। मौके पर मौजूद राहगीरों ने उन्हें नागरिक अस्पताल पहुंचा। गंभीर चोटों के कारण दीपक की रास्ते में मौत हो गई। ओमप्रकाश को चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद अग्रोहा मेडिकल काॅलेज रेफर कर दिया। परिजन उसे हिसार ले गए। यहां पर उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed