{"_id":"66ba6365b8d546fd520f0d24","slug":"car-fell-into-indira-gandhi-canal-while-making-video-father-son-and-grandson-died-sirsa-news-c-21-hsr1034-441526-2024-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: वीडियो बनाते समय इंदिरा गांधी नहर में गिरी कार, पिता-पुत्र और पोते की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: वीडियो बनाते समय इंदिरा गांधी नहर में गिरी कार, पिता-पुत्र और पोते की मौत
Tue, 13 Aug 2024 01:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Tue, 13 Aug 2024 01:02 AM IST
विज्ञापन
नहर से शव निकालते गोताखोर।
संवाद न्यूज एजेंसी
ऐलनाबाद(सिरसा)। ऐलनाबाद के बॉर्डर क्षेत्र के राजस्थान के तहसील टिब्बी में सोमवार सुबह आठ बजे वीडियो बनाते समय एक कार इंदिरा गांधी नहर में गिर गई। हादसे में कार में सवार पिता, पुत्र और पोते की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बेटा अपने पिता को कार चलाना सिखा रहा था। सूचना मिलने पर तलवाड़ा झील व टिब्बी पुलिस मौके पर पहुंची और गोताखोरों व स्थानीय लोगों की मदद से करीब साढ़े तीन घंटे की मशक्कत के बाद शवों को बाहर निकाला गया।
टिब्बी थाना प्रभारी जगदीश पांडर ने बताया कि सोमवार सुबह राठी खेड़ा और तलवाड़ा झील के मध्य इंदिरा गांधी नहर के पुल के पास कार नहर में गिरने की सूचना मिली थी। जिसके बाद तलवाड़ा पुलिस और टिब्बी पुलिस मौके पर पहुंची। वहीं करीब 9 बजे हनुमानगढ़ एसडीआरएफ टीम और स्थानीय गोताखोरों ने कार सवार लोगों की तलाश शुरू की। करीब साढ़े तीन घंटे की मशक्कत के बाद करीब साढ़े 12 बजे शवों को कार से बाहर निकाल लिया गया।
तीनों मृतक गांव राठी खेड़ा के एक परिवार से
मृतकों की पहचान सानीब अली 18 वर्ष, ईमाम मरगूब आलम 52 वर्ष और मोहम्मद हसनैन 5 वर्ष के तौर पर हुई है। सानीब अली, ईमाम मरगूब आलम का बेटा है। वहीं मोहम्मद हसनैन ईमाम मरगूब आलम के बड़े बेटे का पुत्र था। पुलिस ने तीनों शवों का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। मृतक राठी खेड़ा गांव के निवासी थे।
विज्ञापन
तलवाड़ा थाने में तैनात एएसआई हंसराज ने बताया कि मौके पर प्रत्यक्षदर्शियों ने पुलिस को बताया कि एक सफेद रंग की स्विफ्ट कार नहर के किनारे पर आई थी। कार में सवार सानीब अली कार की खिड़की से हाथ बाहर निकाल कर वीडियो बना रहा था। उसके बाद वो नीचे उतर कर दूसरी साइड में बैठ गया। इस दौरान चालक सीट पर बैठे ईमाम मरगूब आलम ने मोबाइल बाहर निकालकर वीडियो बनाने का प्रयास किया, तभी कार नहर में जा गिरी। हालांकि परिजनों को कहना है कि सानीब अली अपने पिता ईमाम मरगूब आलम को कार चलाना सिखा रहा था, तभी हादसा हो गया। पुलिस ने बताया की ईमाम मरगूब आलम राठी खेड़ा गांव की दरगाह में ईमाम थे। सानीब अली 12वीं कक्षा में पढ़ता था।