{"_id":"6a3abcac433e149a25040d67","slug":"car-fell-into-a-minor-near-sawant-kheda-two-young-men-injured-sirsa-news-c-128-1-svns1027-160464-2026-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: सावंत खेड़ा के पास माइनर में गिरी कार, दो युवक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: सावंत खेड़ा के पास माइनर में गिरी कार, दो युवक घायल
Tue, 23 Jun 2026 10:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Tue, 23 Jun 2026 10:34 PM IST
विज्ञापन
सिरसा के गांव सावंत खेड़ा के पास माइनर में पलटी कार।
ओढ़ां। राष्ट्रीय राजमार्ग-9 पर गांव सावंत खेड़ा के पास मंगलवार रात करीब 8:30 बजे एक कार अनियंत्रित होकर माइनर में जा गिरी। हादसे में कार सवार दो युवक घायल हो गए जिनमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।
गांव सावंत खेड़ा निवासी अर्शदीप सिंह और कर्ण सिंह कार में सवार होकर कालांवाली से अपने गांव लौट रहे थे। कार अर्शदीप चला रहा था। जैसे ही वाहन गांव नीलांवाली के पास पहुंचा चालक का नियंत्रण अचानक कार से हट गया और वह पुल के समीप माइनर में जा गिरी। हादसे के बाद मौके से गुजर रहे लोगों ने तत्परता दिखाते हुए कार में फंसे युवकों को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया। हादसे में अर्शदीप को गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस को मामले की जांच दे दी गई है। संवाद