फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Car fell in Bhakra Canal at Sirsa

सिरसा में हादसा: गांव मौजगढ़ के पास भाखड़ा नहर में गिरी स्विफ्ट कार, दो लोगों के शव बरामद

Thu, 21 Apr 2022 11:23 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 21 Apr 2022 11:23 AM IST
सार

सिरसा के डबवाली के सदर थाना क्षेत्र के गांव मौजगढ़ के नजदीक एक स्विफ्ट कार भाखड़ा नहर में गिर गई।

विज्ञापन
Car fell in Bhakra Canal at Sirsa
भाखड़ा नहर से निकाली गई कार। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

सिरसा के डबवाली सदर थाना क्षेत्र के अंतर्गत गांव मौजगढ़ के नजदीक स्विफ्ट कार भाखड़ा नहर में गिरने से दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार को नहर से बाहर निकालकर शवों को कब्जे में लिया। जानकारी के अनुसार परविंद्र सिंह जोकि कार को किराए पर चलाने का कार्य करता था। बुधवार रात्रि 8.30 बजे मट्टदादू का रहने वाला जसविंद्र सिंह मौजगढ़ कार को किराए पर लेकर गया।

विज्ञापन


जैसे ही कार भाखड़ा कैनाल की पटरी पर जा रही थी, तो कार अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरी। सुबह जैसे ही पटरी से गुजर रहे राहगीर ने कार को नहर में गिरी हुई देखा तो उसने इसकी सूचना गांव में दी। सूचना पाकर लोग नहर के किनारे पर पहुंचे तो कार उल्टी गिरी हुई थी, जिसका नंबर दिखाई दे रहा था।
विज्ञापन


वहीं पुलिस को भी सूचना दी गई। पुलिस ने नहर में से कार को निकाला तो उसमें से दोनों युवक मृत पडे़ थे। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर जब जांच पड़ताल की तो तलाशी के दौरान मृतकों की पहचान परविंद्र सिंह निवासी गोरीवाला व जसविंद्र सिंह निवासी मट्टदादू के रूप में हुई है।   
विज्ञापन
विज्ञापन


सुबह मिली सूचना तो गाड़ी को निकाला बाहर        

पुलिस को सुबह सूचना मिली थी। जिसके आधार पर मौके पर पहुंच लोगों की मद्द से गाड़ी को बाहर निकलवाया गया। दो युवक की डेड बॉडी बरामद हुई थीं। दोनों के स्वजनों के बयान के आधार पर 174 की कार्रवाई कर पोस्टमार्टम के उपरांत शव परिजनों के सुपुर्द कर दिए गए हैं। - बलवंत सिंह, जांच अधिकारी, डबवाली थाना

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed