{"_id":"65bfbd8ef7cc329bcd00f5c3","slug":"car-collides-with-bus-after-crossing-divider-5-injured-sirsa-news-c-128-1-svns1027-114597-2024-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: डिवाइडर क्रॉस कर बस से टकराई कार, 5 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: डिवाइडर क्रॉस कर बस से टकराई कार, 5 घायल
विज्ञापन
दुर्घटनाग्रस्त वाहन।
बडागुढ़ा। राष्ट्रीय राजमार्ग 9 पर छतरियां ईंट भट्ठे के नजदीक कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर को क्रॉस कर दूसरी साइड जा रही बस से जा टकराई। इस दुर्घटना में कार सवार 5 लोग घायल हो गए, जिनमें से एक की हालत गंभीर बनी हुई है। सूचना के बाद बडागुढ़ा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दुर्घटना का जायजा लिया और दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को रोड से हटवाया।
पुलिस के अनुसार बरातियों से भरी एक निजी बस राजस्थान के श्रीगंगानगर से फतेहाबाद जा रही थी। रास्ते में हाईवे पर छतरियां ईंट भट्ठे के पास दूसरी साइड सिरसा से डबवाली की ओर जा रही एक कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर को क्रॉस कर बस से जा टकराई। इस दुर्घटना में कार सवार सभी 5 लोग घायल हो गए। जिन्हें सिरसा के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया।
मौके पर मौजूद एसआई मदन लाल ने बताया कि घायल सिरसा के बताए जा रहे हैं। जिनमें से एक का नाम गगनदीप बताया जा रहा है। पांचों घायलों में एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।