फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Car collides with a tree near village Biruwalagudha, two youths injured

Sirsa News: गांव बीरूवालागुढ़ा के पास पेड़ से टकराई कार, दो युवक घायल

Wed, 17 Jul 2024 12:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Wed, 17 Jul 2024 12:44 AM IST
विज्ञापन
Car collides with a tree near village Biruwalagudha, two youths injured
हादसे में दुर्घटनाग्रस्त कार।
बडागुढ़ा। गांव बीरूवालागुढ़ा के पास पेड़ से टकराकर कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में कार सवार दोनों युवक घायल हो गए। वहीं हादसे के बाद ग्राम सरपंच व ग्रामीण मौके पर पहुंचे। लोगों ने कार में देखा तो उसमें काफी मात्रा में दवाओं के कैप्सूल थे। इसकी सूचना ग्राम सरपंच ने बडागुढ़ा पुलिस को दी। सूचना के बाद थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे और उन्होंने जिला ड्रग कंट्रोलर अधिकारी को इसकी सूचना दी।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, पंजाब नंबर की एक कार गांव सुब्बाखेड़ा से बीरूवालागुढ़ा की तरफ आ रही थी। कार में दो युवक सवार थे। गांव बीरूवालागुढ़ा के नजदीक एक ढाणी के पास तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पेड़ टकरा गई। हादसे में दोनों युवक चोटिल हो गए। कार सवारों की पहचान गांव भोपाल (पंजाब) निवासी गुरप्रीत सिंह व गांव अलीशेर (पंजाब) निवासी रमनदीप के रूप में हुई।
विज्ञापन

सूचना के बाद बडागुढ़ा थाना प्रभारी राजेश कुमार ने मौके पर पहुंची और युवक गुरप्रीत को हिरासत में लेकर पूछताछ की। इस दौरान मौका पाकर युवक रमनदीप वहां से फरार हो गया। पुलिस ने जब फरार युवक रमनदीप के परिजनों से फोन पर बात की तो उन्होंने आश्वस्त किया कि वे उसे लेकर थाने में पहुंच जाएंगे। वहीं पुलिस ने कार से बरामद दवा के कैप्सूल कब्जे में लेकर इसकी सूचना ड्रग कंट्रोलर अधिकारी को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन



इस मामले में सीधे रूप से कार्रवाई नहीं कर सकते। इसकी सूचना ड्रग विभाग को दे रखी है। कार से दवा के कैप्सूल बरामद कर एक युवक को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। ड्रग अधिकारी की रिपोर्ट पर ही आगामी कार्रवाई की जाएगी।
-राजेश कुमार, थाना प्रभारी (बडागुढ़ा)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed