फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Car collided with tree, happiness turned into mourning due to five deaths

Sirsa News: पलक झपकते ही खुशियां मातम में बदली, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत से मचा कोहराम

Tue, 03 Jan 2023 12:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा) Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 03 Jan 2023 12:38 AM IST
सार

चालक विक्रम अप्रशिक्षित था। बताया जा रहा है कि  संदीप के कहने पर भी तेज रफ्तार से कार चलाता रहा। डेरा बाबा मुंगानाथ जाने के लिए दोस्त से कार मांगकर लाया था। टक्कर के बाद शव दूर-दूर जा गिरे थे। शबनम मायके में बच्ची को लेकर आई हुई थी।

विज्ञापन
Car collided with tree, happiness turned into mourning due to five deaths
खारियां के समीप दुर्घटना के बाद क्षतिग्रस्त कार। संवाद - फोटो : Sirsa

विस्तार

हरियाणा के सिरसा के गांव खारियां में डेरा बाबा मुंगानाथ के दर्शन कर लौट रहे कार सवार मैहनाखेड़ा निवासी पांच श्रद्धालुओं की मौत से परिवार के सदस्यों पर गम का पहाड़ टूट पड़ा। पलक झपकते ही खुशियां मातम में बदल गई। इस हादसे में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की जान चली गई। नागरिक अस्पताल में घायल दो लोग जिंदगी और मौत से संघर्ष कर रहे हैं।

विज्ञापन


मैहनाखेड़ा गांव निवासी आसपास के लोग पांच किलोमीटर दूर
गांव खारियां में लगे मेले में जाने के लिए हंसी खुशी घर से निकले थे। विक्रम भी अपने दोस्त की कार मांगकर मेले में गया था। वह कार चलाने में भी अप्रशिक्षित था। मेले से लौटते समय तीन महिलाएं भी उसमें सवार हो गईं। लौटते समय चालक विक्रम कार को काफी तेज गति से चला रहा था।
विज्ञापन


संदीप विक्रम को कार धीमी गति से चलाने के लिए कहता रहा, लेकिन विक्रम ने उसकी बात को अनसुनी कर दी। गांव से करीब एक किलोमीटर पहले किन्नू के बाग के पास कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में कार सवार दो माह की बच्ची आरती, उसकी मां शबनम और उसका भाई संदीप एक ही परिवार के लोगों की मौत हो गई। इस हादसे में पांच लोगों की मौतें हुईं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


शबनम की राजस्थान के सूरतगढ़ में शादी हुई थी और बच्ची को लेकर मायके में आई हुई थी। पार्वती, सरस्वती और बनती इस गांव की ही निवासी थी। हादसे में घायल बनती और संदीप का नागरिक अस्पताल में इलाज चल रहा है।

टक्कर के कारण कार के दो हिस्से हो गए
पेड़ से टक्कर होने के बाद कार के दो हिस्से हो गए। हादसे में सभी शव अलग-अलग जगह पर जा गिरे। मां का शव एक तरफ तो बच्ची का शव रोड के दूसरी तरफ से मिला। सूचना मिलने के तुरंत बाद पुलिस व एंबुलेंस मौके पर पहुंच गई। घायलों को एंबुलेंस के जरिये नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया, जबकि शवों को पिकअप में डालकर लाया गया।

ग्रामीण बोला : ट्रैक्टर ट्राली में उसके साथ गई थीं महिलाएं
मैहनाखेड़ा निवासी हेतराम ने बताया कि गाड़ी में सवार तीन महिला सुबह ट्रैक्टर-टॉली में मेले में गई थी, लेकिन आते समय कार में सवार हो गईं। विक्रम कार अपने दोस्त से मांगकर लाया था। हेतराम ने बताया कि जब वह ट्रैक्टर ट्रॉली लेकर वापस रहा था तो उसे रास्ते में हादसा होने की जानकारी मिली थी। उसने फोन कर एंबुलेंस और अन्य ग्रामीणों को जानकारी दी थी और घायलों को अस्पताल में पहुंचाया था। वहीं, हादसे में पांच लोगों की मौत होने की सूचना जैसे ही ग्रामीणों को लगी तो गांव में मातम छा गया। ग्रामीण नागरिक अस्पताल में और घटना स्थल पर पहुंचना शुरू हो गए।


कार की स्पीड अधिक होने के कारण हादसा हुआ है। कार चालक अपने दोस्त से कार मांगकर लाया था। चालक के पास लाइसेंस भी नहीं था। पुलिस ने शवों को नागरिक अस्पताल के शव ग्रह में रखवा दिया है। सोमवार को पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। मामले में इत्तफाकिया कार्रवाई की गई है। -बनवारी लाल, थाना प्रभारी, रानियां।

घायल महिला को एंबुलेंस से उतारते परिजन। संवाद

घायल महिला को एंबुलेंस से उतारते परिजन। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed