फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Car burnt to ashes after collision with bus, driver burnt alive

बस से टक्कर के बाद धूं-धूं जली कार, चालक जिंदा जला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 26 Apr 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Car burnt to ashes after collision with bus, driver burnt alive
बस से टक्कर से धूं-धूं जलती कार - फोटो : Accident
रानियां (सिरसा)। गांव सादेवाला के पास सोमवार सुबह 7 बजे के करीब एक निजी बस और कार में आमने-सामने की टक्कर हो गई। जिस कारण कार में आग लग गई और उसका चालक जिंदा जल गया। चालक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं हादसे के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया। मृतक की पहचान घोड़ांवाली निवासी 40 वर्षीय कुलदीप कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने मृतक के भाई की शिकायत पर आरोपी बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

बता दें कि पूजा ट्रैवल्स की बस गोरीवाला की तरफ जा रही थी। जब बस गांव सादेवाला से केहरवाला की तरफ रवाना हुई तो सामने की तरफ से आ रही कार से आमने-सामने की टक्कर हो गई। कार सवार कुलदीप केहरवाला से सादेवाला की तरफ जा रहा था। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार बस के अगले हिस्से से टकराकर रोड ने नीचे उतर गई और धमाका होने के कारण उसमें आग लग गई। वहीं आसपास के लोगों ने आग बुझाकर चालक को बाहर निकालने का प्रयास किया। लेकिन कार में आग तेजी से फैलने के कारण घायल चालक को बाहर नहीं निकाला जा सका। आग में कुलदीप बुरी तरह से झुलस गया और उसकी मौत हो गई। वहीं मौका मिलते ही बस चालक फरार हो गया। आसपास के लोगों ने मामले की सूचना दमकल और पुलिस को दी। सूचना मिलते ही जीवननगर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। इस दौरान मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ी ने करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया।
विज्ञापन

ससुराल में जगराते से होकर दोस्त को गाड़ी देने जा रहा था कुलदीप
कार चालक घोड़ांवाली निवासी कुलदीप सिंह खेतीबाड़ी का काम करता था। बीती रात को वह केहरवाला में अपने ससुराल में जगराते से होकर दोस्त रविंद्र को जीवननगर में टोयोटा कार वापस देने के लिए जा रहा था। जैसे ही वह केहरवाला से निकलकर कुछ दूरी पर पहुंचा तो हादसा हो गया। मृतक कुलदीप के 12 वर्ष का एक पुत्र है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बस और कार की टक्कर के कारण चालक कुलदीप की मौत हो गई। मृतक के भाई इंद्रजीत की शिकायत पर बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया है। जल्द ही आरोपी को काबू कर लिया जाएगा।
- उपनिरीक्षक साधूराम, थाना प्रभारी, रानियां।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed