{"_id":"603546c48ebc3ee95d575651","slug":"capitalists-will-get-free-exemption-from-loot-from-all-three-laws-rajewal-sirsa-news-rtk596877039","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीनों कानूनों से पूंजीपतियों को मिलेगी लूट की खुली छूट : राजेवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीनों कानूनों से पूंजीपतियों को मिलेगी लूट की खुली छूट : राजेवाल
विज्ञापन
रामलीला मैदान में आयोजित कार्यक्रम में उपिस्थत किसान।
- फोटो : Sirsa
संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर जिलेभर में शहीदे आजम भगत सिंह के चाचा अजीत सिंह की जयंती मनाई गई। जिले के करीब 18 स्थानों पर किसानों ने कार्यक्रम का आयोजन किया। वहीं सिरसा के शहर के दशहरा ग्राउंड में हरियाणा किसान मंच के बैनर तले कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें किसान नेता बलवीर सिंह राजेवाल, जोगिंद्र सिंह उग्राहा, कुलवंत संधू, मनजीत सिंह धनेर, रूलदू सिंह मानसा, मनदीप नथवान व पंजाबी गायिका रूपिंद्र हांडा ने शिरकत की।
सर्वप्रथम शहीदे आजम के भांजे प्रो. जगमोहन ने अजीत सिंह को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए उनके जीवन काल के बारे में विस्तार से बताया। प्रोफेसर जगमोहन सिंह बताया कि अंग्रेजों के जमाने में भी अजीत सिंह ने किसानों के लिए बनाए गए कानूनों के खिलाफ लड़ाई लड़ी थी। इस मौके पर किसान नेता बलबीर सिंह राजेवाल ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा बनाए गए तीनों कानूनों से पूंजीपतियों को लूट की खुली छूट मिलेगी। पिछले तीन माह से किसान सड़कों पर है, लेकिन सरकार को इसकी जरा सी भी परवाह नहीं है। सरकार बार-बार बातचीत की दुहाई देकर कानूनों में संशोधन की बात कर रही है। सैकड़ों किसान आंदोलन के दौरान शहीद हो चुके हैं, लेकिन सरकार के चेहरे पर कोई सिकन नहीं है।
किसान नेता जोगिंद्र सिंह उग्राहा ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा लागू किए गए तीनों कानून अंबानी-अडानी जैसे व्यापारियों को अधिक आजादी देंगे। क्योंकि फसलों की खरीद कर ये लोग उसका उचित भंडारण करेंगे और उसके बाद किसानों से ही खरीदी गई फसलों को मनमाने दामों पर बेचकर लोगों को लूटेंगे। उग्राहा ने कहा कि कैथल में गेहूं के भंडारण के लिए गोदाम बनाया जा चुका है, जिसकी क्षमता की बात करें तो पूरे देश का गेहूं स्टोर किया जा सकता है। इस मौके पर मनजीत सिंह धनेर ने कहा कि सरकार पूंजीपतियों की गुलाम हो चुकी है। इसके पश्चात पंजाबी गायिका रूपिंद्र कौर हांडा ने गीत के माध्यम से किसान की दास्तां को बयां किया। इस मौके पर प्रहलाद सिंह भारूखेड़ा ने कहा कि तानाशाह हो चुकी सरकार को सबक सिखाने के लिए देश का किसान व जवान तैयार है।
विज्ञापन
इस मौके पर प्रहलाद सिंह भारूखेड़ा, सतपाल सिंह सिरसा, दलजीत सिंह रंगा, स्वर्ण सिंह विर्क, जिंदा नानूआन, सुखचैन सिंह, सुखविंद्र सिंह, हैप्पी रानियां, वेद चामल, दयाराम फतेहपुरिया, सुखा सिंह पटवारी, गुरमंगत सिंह, राजपाल सिंह पूर्व एसडीओ, लक्खा सिंह अलीकां उपस्थित रहे।

रामलीला मैदान में आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित किसान नेता।- फोटो : Sirsa