फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Cantor uncontrollable collision three, one death, two injured

बेकाबू कैंटर ने तीन को रौंदा, एक की मौत, दो घायल

Tue, 27 May 2014 12:01 AM IST
sirsa
sirsa Updated Tue, 27 May 2014 12:01 AM IST
विज्ञापन

 बेगू रोड पर रविवार देर रात एक तेज रफ्तार कैंटर ने तीन जगहों पर दुर्घटना को अंजाम दिया। इन दुर्घटनाओं में एक रिक्शा चालक की मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में एक की हालत ज्यादा नाजुक होते देख डॉक्टरों ने उसे पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया है।

विज्ञापन


हादसे में एक खंभा भी टूट गया, जिससे क्षेत्र की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। रविवार देर रात करीब साढे़ नौ बजे बेगू रोड स्थित एसएस चौक की ओर से आ रहे एक कैंटर ने एक निजी पैलेस के पास रिक्शा को टक्कर मार दी, जिससे रिक्शा चालक देवकी यादव निवासी शिव नगर कैंटर तले कुचला गया।
विज्ञापन


 इसके बाद फरार होने के चक्कर में चालक तेज गति से कैंटर चलाने लगा। रफ्तार तेज होने के कारण चालक कैंटर को नियंत्रित नहीं कर पाया और कैंटर सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे से जा टकराया, जिससे खंभा टूट गया और सड़क से जा रहे बाइक सवार रवि कुमार के ऊपर गिर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 इसके बाद भी भागने के चक्कर में कैंटर चालक ने साइकिल सवार को भी टक्कर मार दी। इससे मेला ग्राउंड निवासी सुनील कुमार पुत्र शिव कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायलों को राहगीरों ने घायलों को सामान्य अस्पताल में पहुंचाया। यहां उपचार के दौरान रिक्शा चालक देवकी यादव की मौत हो गई। रवि को डॉक्टरों ने रेफर कर दिया और सुनील कुमार सामान्य अस्पताल में उपचाराधीन है।

 घटना के बाद से बेगू रोड पर अफरातफरी मच गई। बिजली का पोल गिरने से बेगू रोड क्षेत्र में बिजली सप्लाई बंद हो गई और हर तरफ अंधेरा छा गया। दो घंटों बाद बेगू रोड क्षेत्र में बिजली सप्लाई बहाल हो पाई। शहर के रिक्शा चालक सामान्य अस्पताल में पहुंचे। दुर्घटनाओं को अंजाम देकर कैंटर चालक फरार होने में कामयाब रहा। कीर्ति नगर चौकी पुलिस ने कैंटर को जब्त कर लिया है।

 देवकी यादव शादीशुदा था और उसके चार बच्चे हैं। बताया गया कि कैंटर चालक ने परशुराम चौक पर एक मोटरसाइकिल को साइड मार दी, जिससे बाइक सवार बाल बाल बच गया, पर उसने कैंटर चालक का पीछा जारी रखा। कैंटर चालक ने गति बढ़ा दी, जिससे वह गोल डिग्गी चौक पर एक कार में टक्कर मार बैठा, पर कार सवार बाल बाल बच गए।

 इसके बाद उसने पेट्रोल पंप से आगे निकलते ही सड़क किनारे रिक्शा पर बैठकर खाना खा रहे चालक को रौंद दिया और इसके बाद आगे पडे़ रेत के ढेर में जाकर वाहन धंस गया। इसके बाद चालक मौके से सुभाष बस्ती की ओर फरार हो गया। बिजली का खंभा गिरते ही आपूर्ति ठप हो गई। ऐसे में मौके पर पहुंचे लोग मोबाइल की टार्च से ही ट्रक के नीचे घायल की तलाश करते रहे।

 जैसे ही रिक्शा चालक मिला, उसे अस्पताल ले जाया गया। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि अगर कैंटर रेत के ढेर में जाकर न धंसा होता तो कई लोगों की जान के लिए खतरा हो सकता था। बाद में पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला।


चालक के खिलाफ केस दर्ज
जांच अधिकारी एएसआई जगत का कहना है कि पुलिस ने मृतक के परिजनों व घायलों के बयानों पर अज्ञात कैंटर चालक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। जल्द ही कैंटर चालक की पहचान करके उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed