{"_id":"6af5ef2005c1bec9330a41ea","slug":"call-for-equal-rights-and-opportunities-for-daughters-sirsa-news-c-128-1-svns1027-168312-2026-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: बेटियों के सम्मान से ही समाज का उत्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: बेटियों के सम्मान से ही समाज का उत्थान
Thu, 12 Nov 2026 10:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Thu, 12 Nov 2026 10:23 PM IST
विज्ञापन
चोपटा। गांव कुसुम्बी, कंवरपुरा और थेड़ी में लिंगानुपात सुधारने तथा कन्या भ्रूण हत्या रोकने के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान ग्रामीणों को बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान का संदेश देते हुए बेटियों को समान अधिकार और अवसर देने के लिए प्रेरित किया गया।
महिला एवं बाल विकास विभाग और स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, आशा वर्करों, एएनएम और गांव के गणमान्य लोगों ने भाग लिया। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता वीरमती, लक्ष्मी और राजबाला ने ग्रामीणों को कन्या भ्रूण हत्या के दुष्परिणामों की जानकारी देते हुए कहा कि बेटियों के प्रति भेदभाव समाप्त करना लिंगानुपात में सुधार के लिए जरूरी है। समाज में बेटियों को समान अधिकार और अवसर मिलने चाहिए।
उन्होंने पीसी-पीएनडीटी अधिनियम के प्रावधानों की जानकारी देते हुए बताया कि गर्भ में कन्या भ्रूण की जांच और लिंग चयन करना कानूनन अपराध है। ऐसा करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई का प्रावधान है।
विज्ञापन
कार्यक्रम में सरकार की ओर से बेटियों के कल्याण, शिक्षा और उत्थान के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे में भी जानकारी दी गई। इस अवसर पर जीत कौर, सुनीता रानी सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने कन्या भ्रूण हत्या रोकने, लिंगानुपात में सुधार लाने और बेटियों को समान अवसर प्रदान करने का संकल्प लिया।